menu-icon
India Daily

'जब मैं प्रधानमंत्री बनुंगा न...', देश के PM से क्या करवाना चाहता है ये मासूम? वीडियो देख हंस पड़े लोग

सोशल मीडिया पर एक मासूम बच्चे का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. भीषण गर्मी में स्कूल जाने से परेशान बच्चे ने अपने अंदाज में ऐसी बात कही कि लोग हंसते हंसते भावुक हो गए.

babli
Edited By: Babli Rautela
'जब मैं प्रधानमंत्री बनुंगा न...', देश के PM से क्या करवाना चाहता है ये मासूम? वीडियो देख हंस पड़े लोग
Courtesy: Instagram (popkalanation)

देशभर में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच सोशल मीडिया पर एक छोटे बच्चे का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. स्कूल यूनिफॉर्म पहने और भारी बस्ता लटकाए इस बच्चे ने गर्मी को लेकर जो शिकायत की, उसने इंटरनेट पर लोगों का दिल जीत लिया है. वीडियो में बच्चा पसीने में भीगा हुआ दिखाई दे रही है और बेहद मासूम अंदाज में अपनी बात रखता दिखाई देता है. उसकी बातें सुनकर लोग हंस भी रहे हैं और बच्चों की परेशानी को महसूस भी कर रहे हैं.

वायरल वीडियो में बच्चा कहता है कि 42 डिग्री की गर्मी और तेज धूप में बच्चे रोज स्कूल जाते हैं. उसने कहा कि इतनी गर्मी में बच्चों की तबीयत खराब हो सकती है और सभी को बच्चों पर दया करनी चाहिए. उसका बोलने का अंदाज इतना प्यारा और मजेदार है कि वीडियो देखते ही लोग मुस्कुराने लगते हैं. बच्चा पूरी गंभीरता से अपनी परेशानी बता रहा है लेकिन उसकी मासूम बातें लोगों को खूब पसंद आ रही हैं.

प्रधानमंत्री बनने के बाद क्या करेगा बच्चा?

वीडियो का सबसे मजेदार हिस्सा तब आता है जब बच्चा बड़ी शान से कहता है कि जब वह प्रधानमंत्री बनेगा तो गर्मियों में स्कूल जाना पूरी तरह बंद कर देगा. उसने अपने अंदाज में अंडरस्टैंड बोलकर वीडियो खत्म किया. यही लाइन सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा वायरल हो रही है. लोग बच्चे के आत्मविश्वास और मासूमियत की तारीफ कर रहे हैं.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Pop Kala Nation (@popkalanation)

वायरल वीडियो पर आए मजेदार कमेंट

यह वीडियो इंस्टाग्राम पर popkalanation नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो को हजारों लोग देख चुके हैं और बड़ी संख्या में लोग इसे शेयर भी कर रहे हैं. कई यूजर्स ने कमेंट करते हुए लिखा कि बच्चा दिल की बात बोल गया. कुछ लोगों ने कहा कि यह सिर्फ एक बच्चे की बात नहीं बल्कि हर छात्र की समस्या है. वहीं कुछ यूजर्स ने मजाक में लिखा कि इस बच्चे को तुरंत शिक्षा मंत्री बना देना चाहिए.

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर एक बार फिर गर्मियों में स्कूल की टाइमिंग और छुट्टियों को लेकर चर्चा शुरू हो गई है. कई लोग मानते हैं कि तेज गर्मी में छोटे बच्चों को स्कूल भेजना मुश्किल हो जाता है. खासकर दोपहर के समय स्कूल से लौटने वाले बच्चों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है. हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि पढ़ाई भी जरूरी है और स्कूलों को बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बेहतर इंतजाम करने चाहिए.