तमिलनाडु: टीवीके चीफ विजय ने तमिलनाडु में जीत तो हासिल कर ली है, लेकिन सरकार बनाने में अब भी कुछ समर्थ की जरूरत है. राज्यपाल को भी इस बात पर यकीन नहीं है कि विजय के पास सरकार बनाने के लिए पर्याप्त सीटें हैं. ऐसे में विजय की पार्टी दूसरी पार्टियों से समर्थन के लिए बातचीत कर रही है. इस बीच Zoho के को-फाउंडर श्रीधर वेम्बु ने तमिलनाडु में नए चुनाव कराने का सुझाव दे डाला है.
एक्स पर पोस्ट करते हुए श्रीधर ने कहा है कि आंकड़े मेल खाते हुए नहीं लग रहे हैं. जो भी सरकार किसी तरह जोड़-तोड़ करके बनाई जाएगी, वह अलग-अलग तरह के दबावों और खींचतान की वजह से शायद स्थिर नहीं रह पाएगी. तमिलनाडु इससे बेहतर का हकदार है. यहां देखें पोस्ट-
The numbers don't seem to add up. Whatever government is cobbled together is likely to be unstable with various pulls and pressures. Tamil Nadu deserves better.
President's rule with fresh elections may be the best course, this time with a very strict "no cash for votes"…— Sridhar Vembu (@svembu) May 7, 2026Also Read
श्रीधर का कहना है कि तमिलनाडु में राष्ट्रपति शासन लगाकर नए चुनाव करवाना ही शायद सबसे सही रास्ता होगा. इन चुनावों को वोट के बदले कैश नहीं नियम के साथ ही कराया जाना चाहिए, तब जाकर पता चलेगा कि असली जनादेश किसके पास है. साथ ही यह भी दावा किया है कि दोबारा चुनाव में भी विजय ही भारी बहुमत के साथ सत्ता में वापस आएगा.
इसके साथ ही बीजेपी को भी सलाह दी है. श्रीधर ने कहा है कि बीजेपी को अब अकेले ही चुनाव लड़ना चाहिए. फिर भले ही उसे एक भी सीट न मिले, क्योंकि अब तमिलनाडु में बीजेपी के लिए एक नई शुरुआत करने का समय आ गया है.
विजय की TVK पार्टी दूसरी पार्टियों से समर्थन पाने की कोशिश में लगी है. टीवीके को कांग्रेस ने 5 सीटें, वीसीके 2 सीटें, सीपीआई 2 सीटें और सीपीआई(एम) 2 सीटों का सपोर्ट मिल सकता है. हालांकि, AIADMK भी TVK को समर्थन दे सकती है. हालांकि, कांग्रेस के अलावा अभी तक अपना रुख साफ नहीं किया है.