Mumbai Local: हमेशा से भारत अपनी संस्कृति के लिए पहचाना जाता है. कई देशों से लोग भारत का खाना, इतिहास और नेचर ब्यूटी का एक्सपीरियंस करने के लिए आते हैं. अब सोशल मीडिया के दौर में विदेश के लोग व्लॉग, ब्लॉग, फोटो और कई तरीकों से भारत में क्या-क्या किया उसके बारे में बताते हैं. कुछ इसी तरह ही एक रूसी महिला ने मुंबई की लोकल ट्रेन के सफर के बारे में बताया है.
रूसी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने लोकल ट्रेन के जनरल कोच में सफर किया. अब महिला का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है. रूस की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर का नाम मारिया चुगुरोवा है. उन्हें भारत देश बहुत पसंद है, इस वजह से उन्होंने गोवा में रहना शुरू कर दिया है. वह अक्सर भारतीयों के साथ हिंदी में बातचीत करते हुए के वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करती रहती हैं. हाल ही में मारिया चुगुरोवा ने मुंबई लोकल ट्रेन में पहली बार सफर किया जिसका वीडियो उन्होंने पोस्ट किया है. उन्होंने वीडियो को 2 पार्ट में पोस्ट किया है.
Also Read
- इन 4 कलर्स में आएगा iPhone 16 Pro, इस बार टाइटेनियम नहीं, ये कलर होगा खास!
- हरियाणा में बीजेपी के सामने कड़ी चुनौती; खट्टर की जगह नायब सिंह सैनी, गैर-जाट वोटों को साधने की योजना
- Sabarmati Express Derailed: उत्तर प्रदेश में साबरमती एक्सप्रेस दुर्घटना की शिकार; कई डिब्बे पटरी से उतरे, सभी यात्री सुरक्षित
वीडियो में वह बताती हैं कि मैंने जितना पता किया है मुंबई लोकल में अक्सर भीड़ होती है जिससे ट्रेन में चढ़ना काफी मुश्किल हो जाता है. उसके बाद इन्फ्लुएंसर काउंटर से टिकट खरीदती है. उन्होंने माहीम स्टेशन से दादर तक के लिए टिकट खरीदा था. टिकट का प्राइस कम होने की वजह से काफी खुश हो जाती है. वीडियो के दूसरे पार्ट में वह ट्रेन में चढ़ती है. उस समय लोकल ट्रेन काफी कम भीड़ जिसे देखकर वह हैरान हो जाती है.
इन्फ्लुएंसर ने महिला कोच में जाने की जगह जनरल कोच में जाने का फैसला लिया. वीडियो में देखा जा सकता है कि वह ट्रेन में मौजूद अनजान लोगों से बात भी करती है. ट्रेन से उतरने के बाद मारिया चुगुरोवा ने बताया कि मुंबई लोकल ट्रेन का एक्सपीरियंस काफी अच्छा था. वह आगे कहती हैं, " उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा के लिए इंडियन रेलवे को धन्यवाद भी किया. कार से दादर पहुंचने में 30 मिनट लगते हैं लेकिन लोकल ट्रेन ने 10 मिनट में पहुंचा दिया"