iPhone 16 Pro Dummy Units: Apple अगले महीने iPhone 16 सीरीज लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है. इसके लॉन्च से पहले एक टिपस्टर ने फोन की डमी यूनिट शेयर की है. इस पोस्ट से फोन के कलर्स की जानकारी भी मिलती है. फोटो में iPhone 16 Pro मॉडल के अपकमिंग चार कलर वेरिएंट दिखाए गए हैं. इसमें रोज गोल्ड या ब्रॉन्ज यूनिट शामिल हैं. कहा जा रहा है कि यह मौजूदा iPhone 15 Pro मॉडल के लिए उपलब्ध ब्लू टाइटेनियम ऑप्शन को रिप्लेस करेगा.
फोटो में Apple iPhone 16 Pro को चार कलर्स में दिखाया गया है जिसमें ब्लैक, व्हाइट या सिल्वर, ग्रे (नेचुरल टाइटेनियम) और रोज या रोज गोल्ड कलर में दिखाया गया है. देखने में तो ये कलर्स कुछ अलग नजर आ रहे हैं. देखना यह होगा कि क्या कंपनी इन्हीं कलर्स में फोन को पेश करती है या नहीं.
— Sonny Dickson (@SonnyDickson) August 16, 2024Also Read
इसका रोज गोल्ड वेरिएंट काफी हद तक ब्रॉन्ज जैसा लग रहा है. कंपनी ने iPhone 15 लाइनअप से गोल्ड ऑप्शन को हटा दिया है. ऐसे में शायद ब्रॉन्ज या रोज गोल्ड कलर की मांग बढ़ सकती है. लीक्स के अनुसार, Apple टाइटेनियम की फिनिशिंग और कलरिंग के लिए एक अलग और बेहतर प्रोसेस का इस्तेमाल कर रहा है जो इस फोन को iPhone 15 Pro मॉडल के ब्रश्ड एल्युमिनियम फिनिश की तुलना में ज्यादा ग्लॉसी बनाएगा. नए फोन को पहले से बेहतर स्क्रैच रेस्सिटेंट बनाया जाएगा.
कंपनी ने अभी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की है कि नए फोन को किस कलर में उतारा जाएगा. वहीं, iPhone 15 Pro मॉडल से टाइटेनियम ब्रांडिंग का इस्तेमाल जारी रखा जाएगा. कुछ लीक्स के अनुसार, वेनिला iPhone 16 मॉडल को 5 कलर ऑप्शन्स ब्लैक, ब्लू, ग्रीन, पिंक और व्हाइट कलर में खरीदा जा सकेगा.