menu-icon
India Daily

ऑन रोड खड़ी की पोर्शे कार, Exhaust से सुलगाई सिगरेट, टशन के चक्कर में जल गया हाथ

एक इंस्टाग्राम यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, सिगरेट जलाने का सबसे अच्छा तरीका क्या है? क्लिप में एक लड़का कार के टेलपाइप के सामने सिगरेट पकड़े हुए दिखा. एग्जॉस्ट पाइप से आग निकलती है. लड़का उससे सिगरेट जलाने की कोशिश करता है जिसके चलते उसका हाथ जल जाता है. 

India Daily Live
ऑन रोड खड़ी की पोर्शे कार, Exhaust से सुलगाई सिगरेट, टशन के चक्कर में जल गया हाथ
Courtesy: Social Media

शोसल मीडिया पर वायरल होने के चक्कर में लोग कुछ भी कर रहे हैं. सारे नियम-कानून और खतरों को साइड में रखकर उलूल जुलूल हरकत कर रहे हैं. ऐसा ही एक मामला कैमरे में कैद हुआ, जिसमें एक व्यक्ति लग्जरी कार के मॉडिफाइड एग्जॉस्ट से सिगरेट जलाने की कोशिश करता हुआ दिखाई दे रहा है. 

एक इंस्टाग्राम यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, सिगरेट जलाने का सबसे अच्छा तरीका क्या है?  क्लिप में एक लड़का कार के टेलपाइप के सामने सिगरेट पकड़े हुए दिखा. कुछ ही सेकंड में ड्राइवर वाहन चालू कर देता है, एग्जॉस्ट पाइप से आग निकलती है. लड़का उससे सिगरेट जलाने की कोशिश करता है जिसके चलते उसका हाथ जल जाता है. 

शेयर किए जाने के बाद से ही यह वीडियो वायरल हो गया है. इस पर लोगों ने तरह-तरह के कमेंट भी किए हैं. कुछ लोगों ने इस पर मजेदार प्रतिक्रियाएं भी दी हैं. एक इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा, अगली बार, इसे अपने मुंह में रखकर देखें. दूसरे ने लिखा यह एक महंगा लाइटर है.

पोर्श 718 केमैन के बारे में

वेबसाइट के अनुसार, यह मॉडल एक मध्य इंजन वाला रोडस्टर है जो प्रसिद्ध पोर्श 718 की खेल भावना को कल की स्पोर्ट्स कार के साथ जोड़ता है. कार में स्पोर्टी किनारे हैं और इसकी औपचारिक रूपरेखा भी स्पष्ट है. इसमें दो लगेज कम्पार्टमेंट और पर्याप्त लेगरूम है.