छोटे बच्चे अक्सर बड़े-बड़े सपने देखते हैं लेकिन बार छोटी-छोटी चीजें भी उन्हें दुनिया की खुशी दे देती है, ऐसे में अगर कोई बच्चा अपने माता पिता से कोई डिमांड करे तो और वो पूरी हो जाए तो उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहता. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे आप एक बार नहीं सौ बार देखना पसंद करेंगे. इस वीडियो में एक छोटी सी बच्ची अपने अपने हाथ में एक हैंडबैग टांग रखी रहती है. जिसे उसकी मां ने बना कर दिया है.
जिसको देख कर लुई वितां, फॉसिल और एल्डो सारे फेमस ब्रांड भी पीछे रह गए. वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि दूध के पैकेट में दोनों ओर रस्सी लगाकर ये हैंडबैग बनाया गया, जिसे पाकर बच्ची बहुत खुश नजर आ रही है.
बच्ची की खुशी किसी सेलेब्स की तरह ही है. वो भी व्हाइट्स इन माय बैग मोमेंट को एंजॉय कर रही है. बच्ची से शख्स पूछता है कि आपके बैग में क्या है और ये किसने दिया है तो वह बच्ची बताती है कि ये बैग उसकी मम्मी ने बना कर दिया है. बच्ची बैग में रखे कल्चर, पैसे, रंगा का डिब्बा, गिल्टर, समेत सब कुछ निकाल कर उस शख्स को दिखाती है. बच्चे का एक्सप्रेशन और खुशी को देख आप बिना मुस्कुराए नहीं रह पाएंगे.
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर एक यूजर ने पोस्ट किया है. जहां इस वीडियो को अब तक 1 लाख 75 हजार से ज्यादा लोगों ने देख लिया है. लोग इस वीडियो पर ढेरों कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'मां बना दे अगर तो थैली भी पर्स है, गर साथ है वो तो फर्श भी अर्श है'. दूसरे यूजर ने लिखा, 'दुनिया का सबसे महंगा पर्स'.