भारतीय जनता पार्टी (BJP) की प्रवक्ता और वकील नाजिया इलाही खान इस्लामिक कट्टरपंथ को लेकर अपनी टिप्पणियों के चलते अक्सर चर्चा में रहती हैं. कई बार उनकी आलोचना भी होती है तो कई बार उनको भला-बुरा भी कहा जाता है. ऐसा ही कुछ नाजिया के साथ क्रिकेटर शिवम दुबे की पत्नी अंजुम ने किया है. अंजुम ने अपनी एक इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा था, 'अब इस नाजिया इलाही की खबर लेने का वक्त आ गया है...'. इसको लेकर सोशल मीडिया पर हंगामा हुआ तो नाजिया इलाही ने भी पलटवार किया है. नाजिया ने पूछा कि अंजुम आपने एक काफिर से शादी क्यों की और अगर कर ली तो क्या इस्लाम को मानने वाले मौलाना और मौलवी आपके बच्चे को जायज मानते हैं या वह नाजायज है?
नाजिया इलाही खान ने एक ट्वीट में लिखा है, 'आप शिवम दुबे अब तक हिंदू हैं. इस्लाम के हिसाब से आपकी शादी स्वीकार्य नहीं है. ये बात मैं संवैधानिक अदालत, शरिया अदालत दोनों को साबित कर दूंगी पर जो उत्तेजक, नफरत, खतरनाक कंटेंट आपकी बीवी ने मेरे खिलाफ लिखा, अब उसको साबित करना होगा. नोटिस मैंने भेज दिया है. हिम्मत तब पता चलेगी जब तुम्हारी बीवी कोर्ट आकर जवाब देगी!' अपने वीडियो में भी नाजिया ने शिवम दुबे की पत्नी अंजुम को नोटिस भेजने की बात कही है.
Anjum Khan, Wife of Shivam Dube is posting provocative story encouraging violence against BJP Leader.
There is no difference between 2 Rs puncture maker jehadis & her#Boycott #dhoni #jasbritbumrah #TamannaahBhatia pic.twitter.com/4f6ZHUu1D4— Abhishek (@abhi40934) August 12, 2024Also Read
- 'खेल में मिली हार, टीचर बना जल्लाद, बीच सड़क पर बरसाने लगा लात घूंसे'! सख्त कार्रवाई की मांग
- एंट्री करने में हुई 2 मिनट की देरी तो नहीं देने दिया NEET का एग्जाम, वायरल वीडियो में फूट-फूट कर रोई लड़की
- फुटबॉल मैच हारे तो आग-बबूला हुआ टीचर, लाइन में बिठा कर पूरी टीम को पीटा, वायरल हुआ वीडियो तो मचा हड़कंप
अंजुम ने अपनी इंस्टा स्टोरी में लिखा था, 'नबी की शान पर गुस्ताखी होने पर आपको गुस्सा नहीं आता तो आपका ईमान मर चुका है और अगर आपका ईमान जिंदा है तो रीपोस्ट करके मेरे साथ लिखिए. सभी साथियों से गुजारिश है कि अब इस नाजिया इलाही खान की खबर लेने का वक्त आ गया है. मुसलमानों के खिलाफ बोलते-बोलते अब ये हमारा आका के बारे में भी बेहदूा बातें कर रही है.'
अपने X अकाउंट पर शेयर किए गए वीडियो में नाजिया इलाही खान ने कहा है, 'अंजुम खान, मेरे ऊपर टिप्पणी करने से पहले ये तो बताओ कि तुमने काफिर से शादी क्यों की? चलो मैं तो मान लूंगी क्योंकि मैं संवैधानिक मुसलमान हूं. क्या इसी देश के मुल्ला-मौलवी तुम्हारी शादी को मानने को तैयार हैं. क्या वे तुम्हारे बच्चों को जायज मानने को तैयार हैं? क्योंकि हमारे इस्लाम के हिसाब से जब तक निकाह नहीं होता है, तब तक वह शादी नहीं होती है. जब निकाह हुआ ही नहीं तो फिर बच्चे तो नाजायज ही हो गए ना, अंजुम खान कहूं या अंजुम दूबे कहूं?'
आप @IamShivamDube अब तक हिंदू हैं इस्लाम के हिसाब से आपकी शादी स्वीकार्य नहीं है ये बात मैं संवैधानिक अदालत, शरिया अदालत दोनों को साबित कर दूंगी
— Nazia Elahi Khan (Modi Ka Parivar) (@NaziaElahiKhan1) August 12, 2024
पर जो उत्तेजक, नफरत, खतरनाक कंटेंट आपकी बीवी ने मेरे खिलाफ लिखा, पोस्ट क्या वो अब उसको साबित करना होगा नोटिस मैंने भेज दिया है हिम्मत… pic.twitter.com/yeJHUnL6cz
उन्होंने आगे कहा, 'आपने मुझे तो लंबा लेक्चर दे डाला लेकिन ये तो बताइए कि आपका शौहर कलमा शरीक है या नहीं? अगर नहीं है और अब तक हिंदू तो आपके बच्चे तो इस्लाम के हिसाब से पूरी तरह से नाजायज हैं. पूछिए जरा मदनी से, पूछिए जरा रशीदी से, पूछिए जरा तौकीर से और पूछ लीजिए जरा ओवैसी से भी. राहुल गांधी की बात मैं नहीं करूंगी, आप उनकी चमची हैं, समझ आ रहा है लेकिन वो पता नहीं किस धर्म के हैं क्या मानते हैं, मुझे आइडिया नहीं है. चाइना के किसी धर्म को वह मानते होंगे.'
नाजिया ने अंजुम को आड़े हाथ लेते हुए कहा, 'आप पढ़ी लिखी लगती हैं. नंगे-लुच्चे कपड़े में तस्वीर डालती हैं, कभी हिजाब लगाकर, कभी स्कार्फ लगाकर, मतलब गिरगिट की तरह रंग बदलती हैं क्या? मैंने आपको मानहानि का नोटिस भेजा है. अगर थोड़ी भी ताकत है और अपने पति परमेश्वर के रुतबे पर जो घमंड है न अगर मैंने उसको तोड़ने के लिए आपको कोर्ट के चक्कर न लगवाए तो कहना.'