menu-icon
India Daily

'खेल में मिली हार, टीचर बना जल्लाद, बीच सड़क पर बरसाने लगा लात घूंसे'! सख्त कार्रवाई की मांग

तमिलनाडु में टीचर ने फुटबॉल मैच में मिली हार के बाद खिलाड़ियों को बुरी तरह से पीट दिया. जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. प्राइवेट स्कूल के इस पीटी टीचर का नाम अन्नामलाई है. वीडियो सामने आने के बाद उसे सस्पेंड कर दिया गया है. हालांकि वीडियो कब का है इसकी पुष्टि अभी तक हो नहीं पाई है.

India Daily Live
'खेल में मिली हार, टीचर बना जल्लाद, बीच सड़क पर बरसाने लगा लात घूंसे'! सख्त कार्रवाई की मांग
Courtesy: Social Media

तमिलनाडु के सलेम में फिजिकल एजुकेशन के टीचर ने फुटबॉल मैच में मिली हार के बाद खिलाड़ियों को बुरी तरह से पीट दिया. मैच के बाद बच्चों को लात से पीटने, थप्पड़ मारने और बाल खींचने का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.प्राइवेट स्कूल के इस पीटी टीचर का नाम अन्नामलाई है. वीडियो सामने आने के बाद उसे सस्पेंड कर दिया गया है. हालांकि वीडियो कब का है इसकी पुष्टि अभी तक हो नहीं पाई है.

स्टूडेंट्स फेडरेशन आफ इंडिया ने वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया था. सलेम के मुख्य शिक्षा अधिकारी एम. कबीर ने कहा कि टीचर को कारण बताओ नोटिस जारी किया था. इस दौरान अन्नालाई बच्चों को गालियां भी दे रहा था. वह एक-एक खिलाड़ी के पास गया, उसे बताया कि उसने कहां गलती की,. इसके बाद सबको बारी बारी से उसने थप्पड़ मारा. कुछ के बाल भी खींच लिए. इस दौरान स्कूल के बाकी बच्चे और टीचर भी मौजूद थे. हालांकि किसी ने इस बीच बच्चों को बचाने की कोशिश नहीं की. 

फुटबॉल मैच में मिली हार, टीचर ने कर दी पिटाई

अन्नामलाई कोलाथुर के प्राइवेट स्कूल में फिजिकल एजुकेशन का टीचर था. स्कूल की ओर से जारी बयान के मुताबिक अन्नामलाई पिछले 22 सालों से स्कूल में काम कर रहा था. वीडियो में उसकी हरकत से स्कूल की इमेज खराब हुई. अन्नामलाई ने अपनी इस हरकत पर सफाई दी लेकिन उसे खारिज कर दिया गया है.

लोगों का गुस्सा फूटा

वहीं इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है, कई लोगों ने तो शिक्षक पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है. एक एक्स यूजर ने लिखा, सलाखों के पीछे होना चाहिए, एक ने कहा,. दुर्भाग्य से, यह कोई अकेली घटना नहीं है.