रणबीर कपूर ने अभी हाल ही में अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर काफी कुछ कहा. इसी दौरान इन्होंने आलिया के बारे में कई चीजे बताई. इन सब के अलावा, एनिमल एक्टर ने आमिर खान की पर्सनल लाइफ को लेकर भी एक किस्सा शेयर किया जिसको सुनने के बाद आप हैरान हो जाएंगे. आमिर खान से इस मीटिंग के बाद रणबीर कपूर का नजरिया बदल गया तो चलिए जानते हैं कि क्या है वो किस्सा-
दरअसल, रणबीर कपूर ने बताया कि जब उनकी मुलाकात रणबीर से हुई उस वक्त वो काफी अफसोस में डूबे थे, तब उन्होंने उनसे पूछा कि क्या हुआ? आमिर खान ने एक्टर से उनके पछतावे के बारे में बातें की थीं. रणबीर ने बताया, 'मैंने आमिर खान को तब जाना जब मैं उनसे मिला. दो साल पहले जब मैं उनसे मिला तो उन्होंने कहा कि मैंने अपनी लाइफ के 30 साल ऐसे ही गुजार दिए और मेरे पास केवल एक ही रिश्ता है जो कि मेरे और मेरी ऑडियंस के बीच है.
आमिर खान ने इमोशनल होते हुए कहा- 'मेरा मेरे बच्चों से कोई रिलेशन नहीं है और न ही मेरी मां और मेरी पत्नी किरण( उस वक्त तलाक नहीं हुआ था) से मेरा कोई कनेक्शन है.' रणबीर कपूर ने कहा उनकी ये बात सुनकर मैं सोचने में मजबूर हो गया था.
रणबीर ने आगे कहा- 'इस पेशे में यही होता है. आप अपना सब कुछ खो देते हैं और आपकी कोशिश रहती है कि आप अपनी रील लाइफ को अपने रियल लाइफ दोनों को साथ में कैसे बैलेंस करें. शायद यही कारण है कि मैं अपने एम्बिशन से प्रभावित नहीं होना चाहता.' रणबीर कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता अभी 'रामायण' की शूटिंग में बिजी हैं. इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम का रोल अदा कर रहे हैं.