भारतीय शादियों में अब परंपरा के साथ टेक्नोलॉजी का अनोखा मेल देखने को मिल रहा है. सोशल मीडिया पर तीन वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें दुल्हन और दूल्हे ने लाइट वाली ड्रेस पहनकर सबका ध्यान खींच लिया है. एक दुल्हन की चूड़ियों में कलर चेंजिंग लाइट्स लगी हैं, दूसरे में पूरा लहंगा और बाल लाइटों से जगमगा रहे हैं. वहीं दूल्हा एलईडी वाली शेरवानी में बारात में एंट्री कर रहा है. ये वीडियो देखकर लोग हैरान और हंस भी रहे हैं.
पहले वीडियो में दुल्हन लाल साड़ी और पारंपरिक गहनों में सजी हुई जमीन पर बैठी कुछ काम कर रही है. लेकिन उसकी चूड़ियों में लगी छोटी-छोटी लाइट्स बार-बार रंग बदल रही हैं. मेहंदी भरे हाथों में ये चमकती लाइट्स देखकर लोग हैरान हैं. यह सादगी और मॉडर्न स्टाइल का दिलचस्प मिश्रण लग रहा है. कई यूजर्स ने लिखा कि ऐसी चूड़ियां शादी में जरूर चाहिए.
यहां देखें वीडियो
दूसरे वीडियो में दुल्हन भारी लहंगे में दिख रही है, जिसमें रंग-बिरंगी एलईडी लाइट्स लगी हुई हैं. उसके बालों में भी छोटी लाइट्स टिमटिमा रही हैं. एक महिला उसे संभालते हुए दिख रही है. यह लुक पूरी तरह से डीजे पार्टी जैसा लग रहा है. सोशल मीडिया पर लोग इसे ‘डिस्को दुल्हन’ कहकर मजाक भी उड़ा रहे हैं.
यहां देखें वीडियो
तीसरे वीडियो में दूल्हे का स्टाइल सबसे ज्यादा चर्चा में है. वह लाइट वाली शेरवानी पहनकर बारात में एंट्री कर रहा है. जैसे ही वह डांस करता है, उसकी पूरी शेरवानी चमकने लगती है. यूजर्स ने लिखा- 'दूल्हा बना है या बुर्ज खलीफा?' और “काश ये रील शादी से पहले देख ली होती”. यह एंट्री यादगार तो जरूर बन गई.
इन वीडियो पर यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी कम रोचक नहीं हैं. कोई कह रहा है “लाइट वाली चूड़ी न मिली तो शादी नहीं करूंगी”, तो कोई लिख रहा है “दूल्हा आईआईटी का ग्रेजुएट लगता है”. ये वीडियो साफ दिखा रहे हैं कि आज की शादियां सिर्फ रस्म नहीं, बल्कि स्टाइल और एंटरटेनमेंट का भी बड़ा मंच बन गई हैं.