menu-icon
India Daily

वैष्णो देवी की यात्रा पर गए शख्स ने 'धुरंधर 2' देखकर बचा लिए 1500 रुपए, गजब की प्लानिंग देखकर रह जाएंगे दंग

वैष्णो देवी यात्रा के दौरान एक यात्री ने बजट ट्रैवल का ऐसा शानदार जुगाड़ किया है कि सोशल मीडिया पर लोग इसे 'प्रो-लेवल' बता रहे हैं. माधव नाम के इस श्रद्धालु ने होटल के महंगे कमरे से बचने के लिए थिएटर में फिल्म देखकर पूरी रात गुजार दी और 1200 रुपये की बचत कर ली.

antima
Edited By: Antima Pal
वैष्णो देवी की यात्रा पर गए शख्स ने 'धुरंधर 2' देखकर बचा लिए 1500 रुपए, गजब की प्लानिंग देखकर रह जाएंगे दंग
Courtesy: x

वैष्णो देवी यात्रा के दौरान एक यात्री ने बजट ट्रैवल का ऐसा शानदार जुगाड़ किया है कि सोशल मीडिया पर लोग इसे 'प्रो-लेवल' बता रहे हैं. माधव नाम के इस श्रद्धालु ने होटल के महंगे कमरे से बचने के लिए थिएटर में फिल्म देखकर पूरी रात गुजार दी और 1200 रुपये की बचत कर ली.

वैष्णो देवी की यात्रा पर गए शख्स ने 'धुरंधर 2' देखकर बचा लिए 1500 रुपए

माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए कटरा पहुंचे माधव को पता चला कि यात्रा अभी रुकी हुई है और दर्शन सुबह ही हो पाएंगे. भीड़ के कारण कटरा में होटलों के रेट आसमान छू रहे थे. एक साधारण कमरे का किराया भी 1500 रुपये तक पहुंच गया था. माधव ने सोचा कि सिर्फ सोने के लिए इतना पैसा खर्च करना ठीक नहीं. तभी उन्हें पास के सिनेमा हॉल में नई रिलीज फिल्म 'धुरंधर 2' का नाइट शो दिखा.

फिल्म की टिकट सिर्फ 300 रुपये की थी और रनटाइम लगभग 3 घंटे 49 मिनट यानी करीब 4 घंटे का. माधव ने तुरंत टिकट बुक कर ली. एसी थिएटर में आराम से बैठकर फिल्म का मजा लिया, थकान भी मिटी और रात भी कट गई. फिल्म खत्म होने के बाद वे सुबह 3 बजे के आसपास बाहर निकले और सीधे यात्रा पर्ची की लाइन में लग गए. इस तरह न होटल का खर्च हुआ, न समय बर्बाद हुआ और मनोरंजन भी मिल गया.

शख्स ने सोशल मीडिया पर शेयर किया किस्सा

माधव ने अपनी इस स्मार्ट प्लानिंग को सोशल मीडिया पर शेयर किया. उन्होंने लिखा, 'होटल के 1500 रुपये बच गए, 300 में मूवी भी देख ली और कुल 1200 की सेविंग हो गई.' उनका पोस्ट वायरल हो गया. लोग कमेंट्स में लिख रहे हैं- "ये तो असली जुगाड़ है भाई!", "बजट ट्रैवलर का किंग!", "प्रो लेवल की सोच" और "ऐसा आइडिया पहले क्यों नहीं सोचा?" कई यूजर्स ने इसे 'पीक बजट ट्रैवल हैक' का नाम दिया.

वैष्णो देवी यात्रा में अक्सर मौसम, भीड़ या अन्य वजहों से प्लान बिगड़ जाते हैं. ऐसे में होटल के दाम बढ़ जाते हैं, लेकिन माधव जैसे यात्री अपनी समझदारी से मुश्किल आसान कर लेते हैं. यह घटना बताती है कि थोड़ी क्रिएटिव सोच से महंगा सफर भी सस्ता और मजेदार बन सकता है.