menu-icon
India Daily

कलयुगी बेटे की करतूत, बूढ़ी मां को बाल पकड़कर पटका.. लगाया थप्पड़, Video देख खून खौल जाएगा आपका

Viral Video : सोशल मीडिया का जमाना है. आज के समय में हर छोटी से छोटी चिज किसी न किसी माध्यम से सोशल मीडिया पर आ ही जाती है. कभी-कभी इन्हीं में कुछ ऐसा देखने को मिलता है जिसको देखने के बाद खून खौल जाता है.

Suraj Tiwari
Edited By: Suraj Tiwari
कलयुगी बेटे की करतूत, बूढ़ी मां को बाल पकड़कर पटका.. लगाया थप्पड़, Video देख खून खौल जाएगा आपका

Viral Video : सोशल मीडिया का जमाना है. आज के समय में हर छोटी से छोटी चिज किसी न किसी माध्यम से सोशल मीडिया पर आ ही जाती है. कभी-कभी इन्हीं में कुछ ऐसा देखने को मिलता है जिसको देखने के बाद खून खौल जाता है. कुछ इसी तरह का वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें एक शख्स अपने बूढी मां को केवल बेरहमी से पीटता हुआ नजर आता है.

मां की नहीं बल्कि बेटे ने ही गिराया था पानी

वायरल वीडियो पंजाब का बताया जा रहा है जहां एक शख्स अपनी बूढ़ी मां को बिस्तर पर पेशाब करने के कारण बेरहमी से पीटता नजरा आता है. शख्स अपने मां की इतनी बेरहमी से पिटाई करता है कि देखने वाले का खून खौल जाए. वहीं जानकारी के अनुसार बिस्तर पर बूढ़ी में ने पेशाब नहीं किया था बल्कि इस शख्स के ही बेटे ने बिस्तर पर पानी गिराकर दादी की शिकायत कर दी थी. जिसके बाद यह शख्स अपनी मां को निर्दयता से पीटता नजर आ रहा है.

यूजर बोलो- जैसे कर रहे हो भुगतने के लिए तैयार रहो

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया गया है. यूजर्स इस वीडियो को देखकर इस शख्स को भला-बुरा सुना रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है कि जिस बेटे के लिए अपनी मां को पीट रहे हो वहीं बेटा तुम्हारा भी यही हाल करेगा. वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा है कि इस बेटे को बेटा नहीं बल्कि जल्लाद कहना चाहिए.

इसे भी पढे़ं- Viral Video: सड़क पर अचानक बाघ लेकर निकला शख्स, देखते ही लोगों में मची भगदड़

सम्बंधित खबर