menu-icon
India Daily

Viral Video: सड़क पर अचानक बाघ लेकर निकला शख्स, देखते ही लोगों में मची भगदड़

Viral Video: आज का समय सोशल मीडिया का है. रोज हजारो वीडियो वायरल होते हैं इसमें से कुछ ऐसे होते हैं जिसको देखकर लोगों के बीच कौतुहल बनी रहती है.

Suraj Tiwari
Edited By: Suraj Tiwari
Viral Video: सड़क पर अचानक बाघ लेकर निकला शख्स, देखते ही लोगों में मची भगदड़

Viral Video : आज का समय सोशल मीडिया का है. रोज हजारो वीडियो वायरल होते हैं इसमें से कुछ ऐसे होते हैं जिसको देखकर लोगों के बीच कौतुहल बनी रहती है. कई बार तो ऐसे भी वीडियो सामने आते हैं जिसको देखकर लोगों में आश्चर्य देखने को मिलता है. कुछ इसी तरह का एक वीडियो इस समय तेजी से वायरल हो रहा है. यह वीडियो ऐसा है जिसको देखकर आपको जरूर आश्चर्य होगा कि ऐसा भी होता है. शख्स एक बाघ को कुत्ते के तरह आराम से टहला रहा है. वहीं बाघ को देखने वाले लोगों के बीच भगदड़ सा माहौल देखने को मिल रहा है. 

कुत्ते की तरह बाघ को सड़क पर टहला रहा शख्स

 वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क पर शख्स एक बाघ के गले में पट्टा बांध कर निकला है. वहीं बाघ की स्तिथि ऐसी है जैसे वो बाघ है ही नहीं. बाघ को वो शख्स कुत्ते की तरह एक पट्टे से अंकुश कर है. वहीं इस वीडियो में देखा जा सकता है कि बाघ को कुछ लोग दूर से ही देख पा रहे हैं, क्योंकि नजदीक आने की हिम्मत नहीं हो पा रही है. हालांकि बाघ तो बाघ ही होता है. इस वजह से अपना घर लोगों में देखने को मिल रहा है.

यूजर बोले-किसी दिन अपने मालिक को ही बनाएगा शिकार

इस वायरल वीडियो को लेकर यह दावा किया जा रहा है कि यह पाकिस्तान का है जबकि हम इस बात की पुष्टि नहीं करते हैं. वहीं इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया जा रहा है. जहां इस वीडियो को अभी तक 2 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं. वहीं इस वीडियो को देख लोग पूछ रहे हैं कि क्या पाकिस्तान में सार्वजनिक स्थानों पर खूंखार जानवर लेकर जाना वैध है. एक यूजर ने लिखा है कि यह बाघ कहीं आने वाले समय में अपने मालिक को ही न खा ले. वहीं एक यूजर ने लिखा है कि यह वहां के लिए के लिए खतरे से खाली नहीं है.

इसे भी पढे़ं-  Watch: पाकिस्तान के इस शख्स को मिला 'जन्नत का टिकट, Video देख लोगों की उमड़ी भीड़

सम्बंधित खबर