menu-icon
India Daily

कार के पीछे बैठा था शेर, भागने के बजाय शिकार के पल को कैमरे में कैद करते रहे पर्यटक, गिर जंगल का वीडियो वायरल

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि शेरनी चुपचाप सफारी जिप के पीछे छिपी हुई है. वह पूरी तरह सतर्क मुद्रा में इंतजार कर रही है. तभी एक गाय अनजाने में उसी रास्ते से गुजरती है. शेरनी ने मौके का फायदा उठाते हुए अचानक झपट्टा मारा और गाय की गर्दन पकड़ ली.

antima
Edited By: Antima Pal
कार के पीछे बैठा था शेर, भागने के बजाय शिकार के पल को कैमरे में कैद करते रहे पर्यटक, गिर जंगल का वीडियो वायरल
Courtesy: x

गुजरात के गिर नेशनल पार्क का एक दहलाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक शेरनी पर्यटकों की सफारी गाड़ी के ठीक पास एक गाय का शिकार करती दिख रही है. इस घटना को देखकर पर्यटक सन्न रह गए और उन्होंने इस खतरनाक पल को अपने कैमरे में कैद कर लिया.

शेर-शेरनी के शिकार के पल को कैमरे में कैद करते रहे पर्यटक

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि शेरनी चुपचाप सफारी जिप के पीछे छिपी हुई है. वह पूरी तरह सतर्क मुद्रा में इंतजार कर रही है. तभी एक गाय अनजाने में उसी रास्ते से गुजरती है. शेरनी ने मौके का फायदा उठाते हुए अचानक झपट्टा मारा और गाय की गर्दन पकड़ ली. गाय ने खुद को बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन शेरनी की मजबूत पकड़ से छूट नहीं पाई. थोड़ी देर बाद एक शेर भी मौके पर पहुंच गया. दोनों मिलकर शिकार को पूरा करने लगे. 

इस पूरी घटना के दौरान सफारी जिप में बैठे पर्यटक करीब से सब कुछ देख रहे थे. कई पर्यटकों ने डर के साथ-साथ रोमांच महसूस करते हुए वीडियो रिकॉर्ड करना शुरू कर दिया. वीडियो में उनकी हैरानी और उत्सुकता साफ झलक रही है. 

सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र

यह वीडियो सामने आते ही लोगों ने इसे शेयर करना शुरू कर दिया. कई यूजर्स ने लिखा- 'जंगल सफारी में लाइव शिकार देखना किसी का सपना होता है, लेकिन इतना करीब से देखना डरावना भी है.' कुछ ने शेरनी की शिकार करने की तकनीक की तारीफ की तो कुछ ने पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए. एक यूजर ने कमेंट किया- 'कार के पीछे बैठा शेर और शिकार का यह नजारा देखकर रोंगटे खड़े हो गए.'