रूस और यूक्रेन के बीच पिछले चार सालों से युद्ध जारी है. हालांकि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की ओर से मिल रहे हिंट से ऐसा लग रहा है कि युद्ध अब अंत के काफी नजदीक है. चार सालों से चल रहे इस जंग में हजारों लोगों की जान चली गई. इसके अलावा दोनों देशों को भारी नुकसान हुआ है. हालांकि रूसी राष्ट्रपति ने मॉस्को में शनिवार को विजय दिवस के समारोह के दौरान कहा कि मुझे लगता है कि अब यह मामला अपने अंजाम तक पहुंच चुका है.
राष्ट्रपति पुतिन के इस बयान से लोगों की यह उम्मीद जगी है कि जल्द ही दोनों देसों के बीच चल रहा संघर्ष खत्म हो जाएगा. पुतिन की यह टिप्पणी ऐसे दिन पर आई है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रस्ताव पर दोनों देशों ने तीन दिनों के लिए संघर्ष-विराम करने का ऐलान किया है. इसके अलावा दोनों देश एक-एक हजार कैदियों की अदला-बदली करेंगे. इसे शांति की ओर एक बड़ी सफलता मानी जा रही है. इस विषय को और भी बेहतर तरीके से समझने के लिए आप इंडिया डेली के इस वीडियो को देख सकते हैं.