menu-icon
India Daily

महाराष्ट्र TET पेपर लीक का मास्टरमाइंड बिजेंद्र गुप्ता बिहार से गिरफ्तार

महाराष्ट्र टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (TET) पेपर लीक मामले का मुख्य आरोपी बिजेंद्र गुप्ता आखिरकार गिरफ्तार हो गया है. महाराष्ट्र पुलिस ने कई दिनों की तलाश के बाद उसे बिहार से पकड़ लिया. इसके साथ ही एक और आरोपी भी गिरफ्तार हुआ है.

Shilpa Shrivastava
महाराष्ट्र TET पेपर लीक का मास्टरमाइंड बिजेंद्र गुप्ता बिहार से गिरफ्तार
Courtesy: ANI X

नई दिल्ली: महाराष्ट्र टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (TET) पेपर लीक मामले का मुख्य आरोपी बिजेंद्र गुप्ता आखिरकार गिरफ्तार हो गया है. महाराष्ट्र पुलिस ने कई दिनों की तलाश के बाद उसे बिहार से पकड़ लिया. इसके साथ ही एक और आरोपी भी गिरफ्तार हुआ है. बिजेंद्र गुप्ता देश भर में कई परीक्षाओं के पेपर लीक से जुड़ा हुआ माना जाता है. 

बिजेंद्र लंबे समय से फरार था. महाराष्ट्र पुलिस ने बिहार के कई इलाकों में छापेमारी की, लेकिन वह बच निकलता रहा. कुछ दिन पहले पुलिस ने उसके कई साथियों को गिरफ्तार किया था, जिसमें उसकी पत्नी सुमन गुप्ता भी शामिल थी.

रिपोर्ट्स के अनुसार, उसने बताया कि कैसे प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी की जाती है. उसने NTA (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी) की व्यवस्था में कमियों का भी जिक्र किया था. पुलिस के अनुसार, बिजेंद्र कई राज्यों में पेपर लीक रैकेट का बड़ा खिलाड़ी है. अब महाराष्ट्र पुलिस उसे ट्रांजिट रिमांड पर महाराष्ट्र लाएगी और आगे पूछताछ करेगी. पुलिस उसके दूसरे पेपर लीक गिरोहों से कनेक्शन की भी जांच कर रही है.

पहले गिरफ्तार हुए आरोपी:

  • सुमन गुप्ता (बिजेंद्र की पत्नी): पेपर लीक रैकेट की जानकारी रखने और पैसे के लेन-देन में शामिल होने का आरोप.

  • कपिल दहिया: हरियाणा के सोनीपत का रहने वाला, लीक पेपर बेचने के लिए मुंबई गया था.

  • मिथुन सिंह: बिहार से गिरफ्तार, लीक पेपर पुणे पहुंचाने का काम करता था.

  • सोनू सिंह: बिहार के हाजीपुर से गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाने और लॉजिस्टिक सपोर्ट देने का आरोप.