menu-icon
India Daily

Watch: जन्मदिन पर लड़के सड़क पर मचा रहे थे उत्पात, Video वायरल होने पर पुलिस ने की कार्रवाई

NCR Viral Video: आज के समय में जन्म दिन पर उत्पात मचाना आम सा हो गया है. अक्सर देखा जाता है कि लोग जन्म दिन पर सड़कों पर भीड़ जमा करके पार्टी करते हैं.

Suraj Tiwari
Edited By: Suraj Tiwari
Watch: जन्मदिन पर लड़के सड़क पर मचा रहे थे उत्पात, Video वायरल होने पर पुलिस ने की कार्रवाई

NCR Viral Video : आज के समय में जन्म दिन पर उत्पात मचाना आम सा हो गया है. अक्सर देखा जाता है कि लोग जन्म दिन पर सड़कों पर भीड़ जमा करके पार्टी करते हैं. जिससे रोड़ पर आने जाने वालों पर परेशानी का सामना करना पड़ता है कुछ इसी तरह का एक वीडियो सामने आया है. जिसमें देखा जा सकता है कि किस तरह से सड़क पर भीड़ जमा करके जन्मदिन का जश्न मनाया जा रहा है.

सड़क पर पटाखा फोड़ा और रूपये उड़ाए

इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग रोड़ पर जाम लगाकर के खड़े हैं वहीं कुछ गाड़ियां भी वहीं पर खड़ी है. कुछ लड़के गाड़ी के ऊपर भी खड़े दिख रहे हैं. इसी बीच एक शख्स का सभी जन्मदिन मनाते हुए भी दिख रहे हैं. जन्म दिन की खुशी लोगों में इस कदर देखी जा रही है कि गाड़ी की छत पर खड़े होकर लोग पटाखे फोड़ रहे हैं साथ ही रूपये के नोट भी उड़ा रहे हैं. यह पूरा वीडियो किसी न किसी सोसाइटी का नजर आ रहा है.

पुलिस ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार

इस वीडियो के वायरल होने के बाद जब पुलिस ने मामले की जांच की तो पाया कि ये वीडियो गाजियाबाद का ही है. नंदग्राम के सहायक पुलिस आयुक्त रवि कुमार सिंह ने जन्मदिन के दौरान आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करने वाले तथा इलाके में अंशाति फैलाने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. तीनों से मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है. 
यह वीडियो 29 अक्टूबर की रात का बताया जा रहा है. गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन इलाके का ये वीडियो है.

इसे भी  पढे़ं- Noida: आईएएस ने महिला को मारा थप्पड़ सीसीटीवी में घटना हुई कैद