बिहार के बक्सर में एक खुशी का माहौल तब मातम में बदल गया जब, स्टेज पर खड़ी लड़की को एक व्यक्ति ने सीधे सीने में गोली मार दी. मिल रही जानकारी के मुताबिक आरोपी लड़की का कथित प्रेमी था.
इस मामले में आरोपी की पहचान दीनबंधु के रूप में की गई है, जो दुल्हन का पड़ोसी था. वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि यह हमला इतना अचानक था कि किसी को कुछ संभालने का मौका नहीं मिला और गोली लगते ही दुल्हन स्टेज पर गिर पड़ी.
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक स्टेज पर दुल्हा और दुल्हन दोनों खड़े हैं. वहीं दुल्हन की छोटी बहन अपनी बहन के होने वाले पति की आरती कर रही है. दुल्हन उनके बगल में चुपचाप सर झुकाए खड़ी है, इसी दौरान एक व्यक्ति अचानक से स्टेज के नजदीक आता है और लोगों से घीरे होने के बावजूद दुल्हन पर गोली चला देता है. हालांकि कुछ सेकेंड के लिए किसी को कुछ समझ नहीं आता और लड़की स्टेज पर ही नीचे गिर जाती है. वहीं आरोपी कुछ सेंकंड के भीतर वहां से फरार हो जाता है. किसी को कुछ समझ आता तब तक लड़की की हालत खराब हो चुकी थी.
बीती रात बक्सर में वरमाला के समय दुल्हन को स्टेज पर गोली मार दी गयी, दूल्हे और सैकड़ो लोगों के सामने #Bihar #Buxar pic.twitter.com/KzGd6B304Y
— Mukesh singh (@Mukesh_Journo) February 25, 2026
मिल रही जानकारी के मुताबिक दुल्हन को नाभि के पास पेट में गोली लगी है. गोली लगने के बाद वहां मौजूद लोगों ने आनन-फानन में दुल्हन को अस्पताल में भर्ती करवाया. हालांकि प्राथमिक उपचार देने के बाद लड़की को तुरंत वाराणसी के ट्रॉमा सेंटर में रेफर कर दिया गया. हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्ट में यह भी दावा किया जा रहा है कि दुल्हन की जान नहीं बच पाई. हालांकि दुल्हन ने मरने से पहले आरोपी का नाम बता दिया.
पुलिस ने मामले पर एक्शन लेते हुए दुल्हन के माता-पिता को हिरासत में ले लिया है. वहीं आरोपी के बारे में कहा जा रहा है कि शराब के मामले में उसे पहले भी गिरफ्तार किया जा चुका है. इस हादसे के बाद बलिया जिले से आई बारात बिना दुल्हन के वापस लौट गई. वहीं इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर फैल गया. जिसपर लोग तरह-तरह के सवाल उठा रहे हैं. कई यूजर्स ने बिहार के सुरक्षा व्यव्स्था पर सवाल उठाया है. वहीं कुछ लोग युवाओं की सोच को देखकर हैरान हैं.