नई दिल्ली: आज दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी सैमसंग अपना 2026 का पहला गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट आयोजित करने जा रही है. इस दौरान कंपनी की नई सीरीज समेत कई प्रोडक्ट्स को लॉन्च किया जा सकता है. इस सालाना इवेंट में नई जेनरेशन की गैलेक्सी S सीरीज के लॉन्च होने की उम्मीद है. सैमसंग ने कहा है कि ये नई कई शानदार गैलेक्सी AI फीचर्स के साथ पेश किए जाएंगे. भारत और ग्लोबल मार्केट में फोन के लिए प्री-रिजर्वेशन पहले ही शुरू कर दिया है.
सैमसंग गैलेक्सी अनपैक्ड 2026 कैसे देखें लाइव: भारतीय समयानुसार, यह फोन रात 11:30 बजे लॉन्च किया जाएगा. यह इवेंट सैन फ्रांसिस्को, कैलिफोर्निया में आयोजित किया जा रहा है. इसकी लाइवस्ट्रीमिंग Samsung.com, सैमसंग न्यूजरूम और इसके ऑफिशियल YouTube चैनल पर की जाएगी.
Samsung इस इवेंट में गैलेक्सी एस सीरीज को लॉन्च कर सकता है. इस सीरीज के तहत तीन मॉडल पेश किए जाएंगे, जिनमें Samsung Galaxy S26, Galaxy S26+, और Galaxy S26 Ultra शामिल हो सकते हैं. इन तीनों मॉडल्स को लेकर यह दावा किया जा रहा है कि यह हर रोज के इंटरेक्शन को आसान बनाने में मदद करेगा. इसके साथ ही Galaxy AI जैसे फीचर्स भी उपलब्ध कराए जाएंगे.
इस सीरीज को 999 रुपये देकर प्री-बुक किया जा सकता है. इसके साथ ही Galaxy Pre-Reserve VIP Pass भी मिलेगा. इन गैलेक्सी फोन खरीदने पर ई-स्टोर वाउचर के जरिए 2,699 रुपये का फायदा मिलेगा. जो लोग Samsung Galaxy S26, Galaxy S26+ या Samsung Galaxy S26 Ultra को प्री-रिजर्व करते हैं और फिर प्री-ऑर्डर करते हैं, उन्हें बिना कोई एक्स्ट्रा पैसे दिए नेक्स्ट स्टोरेज टियर में फ्री अपग्रेड मिलेगा. इसके साथ ही 5,000 रुपये के डेली वाउचर और 50,000 रुपये के ग्रैंड वाउचर दिए जाएंगे, जिसके साथ ड्रॉ में हिस्सा लेने के भी यूजर एलिजिबल हो जाएंगे.
Galaxy S26 लाइनअप के अलावा, इस दौरान Samsung Galaxy Buds 4 सीरीज भी लॉन्च की जा सकती है. इसमें Galaxy Buds 4 और Galaxy Buds 4 Pro शामिल हो सकते हैं. इन दोनों मॉडल्स को ब्लैक और व्हाइट कलर में उपलब्ध कराया जा सकता है. Galaxy Buds 4 Pro को एक तीसरे कलर ऑप्शन यानी एप्रीकॉट कलर में भी उपलब्ध कराया जाएगा. यह कलर एक्सक्लूसिवली Samsung ऑनलाइन स्टोर पर ही उपलब्ध कराया जा सकता है.