मुंबई: प्लेबैक सिंगिंग की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना चुके अरिजीत सिंह ने हाल ही में रिटायरमेंट की घोषणा कर फैंस को हैरान कर दिया था. इस खबर के बाद सोशल मीडिया पर अटकलों का दौर शुरू हो गया. कई लोग निराश थे तो कई उनके फैसले के पीछे की वजह जानना चाहते थे. हालांकि रिटायरमेंट के ऐलान के बावजूद उनके गाने रिलीज होते रहे. हाल ही में वह आमिर खान के साथ फिल्म Ek Din के टाइटल ट्रैक के लिए जुड़े, जिसने फैंस को चौंका दिया.
रिटायरमेंट की घोषणा के लगभग एक महीने बाद अरिजीत सिंह ने अपने फैंस के लिए एक भावुक नोट साझा किया. उन्होंने बताया कि उनके कई गाने अभी अधूरे हैं और वे अगले पूरे साल तक एक एक करके रिलीज होते रहेंगे.
अपने एक्स पोस्ट पर सिंगर ने लिखा कि बहुत सारे अधूरे गाने हैं और वे तब तक रिलीज होते रहेंगे जब तक पूरे नहीं हो जाते. शायद यह सिलसिला पूरे साल चले और संभव है कि अगले साल तक भी जारी रहे. उन्होंने आगे कहा कि कौन जाने आगे क्या हो. इस बयान ने फैंस को राहत दी है कि भले ही वह नया काम नहीं ले रहे, लेकिन उनकी आवाज आने वाले महीनों में सुनाई देती रहेगी.
This message is just for my listeners
please dont read and swipe right now if you are not my listener, its a humble request.
Hello beautiful people! ❤️
I just want to tell you all that I love you.
Thank you so much for your kindness in this ruthless world.
Although I have…— WhoamI (@Atmojoarjalojo) February 24, 2026Also Read
- करण कुंद्रा ने पार की प्यार की सारे हदें, सीने पर दिया मोहब्बत का सबूत, गुदवाया लेडी लव तेजस्वी प्रकाश का चेहरा
- ViRosh Wedding: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के संगीत की झलक आई सामने, उसी गानें पर थिरकेंगे जिससे शुरू हुई थी लव स्टोरी
- डिलीवरी के तीन महीने बाद दिखीं कैटरीना कैफ, वायरल वीडियो में देखें एक्ट्रेस के चेहरे का 'न्यू मॉम' ग्लो
अरिजीत ने अपने संदेश में इस बेरहम दुनिया में फैंस के प्यार और मेहरबानी के लिए धन्यवाद कहा. उन्होंने साफ किया कि उन्होंने नया काम लेना बंद कर दिया है, लेकिन पहले से रिकॉर्ड किए गए और पेंडिंग ट्रैक अभी बाकी हैं. उनके इस खुले और सच्चे अंदाज ने फैंस का दिल छू लिया. सोशल मीडिया पर लोग उनके पोस्ट को शेयर कर रहे हैं और उम्मीद जता रहे हैं कि शायद भविष्य में वह फिर से सक्रिय हो जाएं.
रिटायरमेंट की घोषणा के तुरंत बाद एक दिलचस्प घटना भी सामने आई. आमिर खान अपने बेटे जुनैद खान की फिल्म एक दिन के लिए टाइटल ट्रैक रिकॉर्ड कराने अरिजीत के होमटाउन पहुंचे. आमिर खान प्रोडक्शंस द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में आमिर उन्हें प्लेबैक सिंगिंग न छोड़ने की गुजारिश करते नजर आए. वीडियो में आमिर कहते दिखे कि ऐसे मत कर यार, हम लोगों का क्या होगा. यह पल फैंस के लिए बेहद खास था और इससे दोनों के बीच की दोस्ती भी झलकती है.