चेन्नई: टी20 वर्ल्ड कर 2026 के सुपर 8 के पहले मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने भारत को 76 रनों से हराया था. इस हार के बाद भारत की सेमीफाइनल की राह काफी मुश्किल हो गई है. 26 जनवरी गुरुवार को भारत सुपर 8 के अपने दूसरे मुकाबले में जिम्बाब्वे से भिड़ेगा.
ये मैच भारत के लिए करो या मरो जैसा है क्योंकि एक हार उसे बाहर का रास्ता दिखा सकती है. जिम्बाब्वे ने ग्रुप स्टेज में ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका को हराकर बड़ा उलटफेर किया. हालांकि सुपर 8 में उसे वेस्टइंडीज के हाथों 107 रनों से बड़ी हार मिली. इसके बाद वो ग्रुप ए में प्वाइंट्स टेबल में सबसे निचले पायदान पर है. भारत तीसरे नंबर पर है जबकि वेस्टइंडीज टॉप पर और साउथ अफ्रीका दूसरे नंबर पर है.
ऐसे में गुरुवार को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. भारत के पक्ष में ये बात है कि उसने ग्रुप स्टेज में दमदार प्रदर्शन किया था. सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम इंडिया जिम्बाब्वे को हराने के लिए पूरी ताकत झोंक देगी. सेमीफाइनल की तीन-तरफ़ा रेस में बने रहने के लिए उसे ये मैच जीतकर प्वाइंट्स टेबल में दो पॉइंट्स हासिल करने होंगे.
आइए आपको बता दें कि आप इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग और लाइव कवरेज कैसे और कहां देख सकते हैं.
सुपर 8 में इंडिया बनाम ज़िम्बाब्वे कब कहां खेला जाएगा?
T20 वर्ल्ड कप 2026 में इंडिया-ज़िम्बाब्वे का मैच गुरुवार को 26 फरवरी को चेन्नई के MA चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा.
कितने बजे से शुरु होगा मैच?
दोनों टीमों के बीच मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:00 PM बजे होगा.
इंडिया बनाम ज़िम्बाब्वे मैच का टॉस कितने बजे होगा?
इंडिया बनाम ज़िम्बाब्वे मैच का टॉस भारतीय समयानुसार 6.30 PM बजे होगा.
इंडिया बनाम जिम्बाब्वे मैच कौन से टीवी चैनल दिखाएंगे?
यह मैच भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और दूरदर्शन स्पोर्ट्स पर लाइव दिखाया जाएगा.
भारत बनाम जिम्बाब्वे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देखें?
भारत बनाम जिम्बाब्वे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग Jio Hotstar ऐप पर होगी.
आकाशवाणी में सुन सकेंगे रेडियो कमेंट्री
भारत में क्रिकेट फैंस ऑल इंडिया रेडियो यानी AIR पर भारत-बांग्लादेश मैच की लाइव हिंदी कमेंट्री सुन सकेंगे.
इसके अलावा इंडिया डेली की वेबसाइट https://www.theindiadaily.com पर भी आप लाइव ब्लॉग में मैच के सारे अपडेट्स देख सकते हैं.
टी20 वर्ल्ड कप के लिए दोनों टीमें-
भारत-सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ईशान किशन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती,कुलदीप यादव, अक्षर पटेल(उपकप्तान) जसप्रीत बुमराह, संजू सैमसन, मोहम्मद सिराज,
जिम्बाब्वे: ब्रायन बेनेट, तदिवानाशे मारुमनी, सिकंदर रजा (कप्तान), रायन बर्ल, डायोन मायर्स, ताशिंगा मुसेकिवा, रिचर्ड नगारवा, ब्रैड इवांस, टोनी मुनयोंगा, ग्रीम क्रेमर, ब्लेसिंग मुजरबानी. वेलिंगटन मसाकाद्जा, बेन कुरेन, क्लाइव मडांडे, टिनोटेंडा मापोसा.