Indian Railways News: भारतीय रेलवे को परिवहन की रीढ़ माना जाता है. हर रोज भारत के करोड़ों लोग रेल से यात्रा करते हैं. दरअसल, बेहद सस्ता होने की वजह से रेल भारत के लोगों का प्रमुख वाहन है. आज हम आपको भारतीय रेलवे का एक ऐसा तथ्य बताएंगे जो आपको चौंका देगा.
आपने देखा होगा कि भारतीय रेलवे की ट्रेनें और लाइट्स आम तौर पर जगमगाते रहते हैं लेकिन भारत में एक स्टेशन ऐसा भी है जहां से जब कोई ट्रेन गुजरती है तो उसकी सारी लाइटें बंद कर दी जाती हैं, ट्रेन में पूरी तरह से अंधेरा कर दिया जाता है और उसके बाद ही वहां से ट्रेन को पास कराया जाता है.
यह रेलवे का एक ऐसा अद्भुत किस्सा है जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं. तमिलनाडु के चेन्नई के ताम्बरम रेलवे स्टेशन के पास एक ऐसी ही जगह है. जब भी यहां से कोई ट्रेन गुजरती है उसके पंखे, लाइटें अपने आप बंद हो जाती हैं. हालांकि ऐसा सिर्फ लोकल ट्रेनों के साथ होता है. एक्सप्रेस या सुपरफास्ट ट्रेनों में ऐसा कोई समस्या नहीं आती.
चेन्नई के ताम्बरम के पास छोटेसे हिस्से में ऐसा होता है. ऐसा किसी भूत प्रेत की वजह से नहीं होता बल्कि इसके पीछे खुद रेलवे ही जिम्मेदार है.
मामला ये है कि ताम्बरम रेल लाइन के इस छोटे से हिस्से में लगे ओएचई में कोई करंट नहीं है, उस जगह पर बिजली जोन है. जब कोई ट्रेन एक जोन से दूसरे बिजली जोन में जाती है तो कुछ समय के लिए उसकी बिजली गुल हो जाती है
आसान शब्दों में बताएं तो लोकल ट्रेनों को ओवरहेड वायर के जरिए बिजली दी जाती है. चेन्नई के ताम्बरम के पास ओवरहेड वायर में करंड खत्म हो जाता है जिसकी वजह से थोड़ी देर के लिए लोकल ट्रेनों में बिजली नहीं आती. रेलवे की भाषा में ऐसी जगहों को नेचुरल सेक्शन कहा जाता है.
खास बात ये है कि इस तरह की परेशानी केवल लोकल ट्रेनों में आती है. सुपरफास्ट या एक्सप्रेस ट्रेनों में नहीं. ऐसा इसलिए क्योंकि ऐसी जगहों पर अधिकांश एक्सप्रेस ट्रेनें डीजल पर स्विच कर जाती हैं, वहीं कई एक्सप्रेस ट्रेनों में बिजली स्टोर करने की भी सुविधा होती है जिसकी वजह से उन ट्रेनों में लाइट नहीं जाती.
यह भी पढ़ें: कलयुगी बेटे की करतूत, बूढ़ी मां को बाल पकड़कर पटका.. लगाया थप्पड़, Video देख खून खौल जाएगा आपका