menu-icon
India Daily

iPhone Duo की कीमत देख उड़े लोगों के होश, सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़

एपल ने भारत में अपना पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन iPhone Duo लॉन्च कर दिया है. लेकिन इसकी तीन लाख रुपये से शुरू होने वाली कीमत ने सोशल मीडिया पर मजेदार चुटकुले और मीम्स की बाढ़ ला दी है. यूजर्स कह रहे हैं कि अब सिर्फ एक किडनी नहीं, पूरे अंगों का पोर्टफोलियो चाहिए.

shanu
Edited By: Shanu Sharma
iPhone Duo की कीमत देख उड़े लोगों के होश, सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़
Courtesy: AI

एपल ने भारत में अपना पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन iPhone Duo लॉन्च कर दिया है. लेकिन इसकी कीमत ने यूजर्स के होश उड़ा दिए हैं. सोशल मीडिया पर पुराने किडनी बेचने वाले चुटकुले फिर ताजा हो गए हैं. इस बार लोग कह रहे हैं कि सिर्फ एक किडनी से काम नहीं चलेगा, अब तो पूरे अंगों का पोर्टफोलियो चाहिए.

जैसे ही भारत में iPhone Duo की कीमत सामने आई, एक्स (पूर्व ट्विटर) पर यूजर्स ने मजेदार कैलकुलेशन शुरू कर दी.एक यूजर ने लिखा कि तीन लाख रुपये में शानदार सेकंड-हैंड कार या अच्छी मोटरसाइकिल, करीब 20 ग्राम सोना, कई शहरों में एक साल का किराया, फ्रिज-एसी-टीवी-वॉशिंग मशीन और सोफा सेट, मम्मी-पापा के लिए वेकेशन ट्रिप या 10-15 बेहतरीन एंड्रॉइड फोन खरीदे जा सकते हैं. 

EMI का नया दर्द और मीम्स

फोन की ऊंची कीमत ने फिल्मी डायलॉग्स और मीम्स की बाढ़ ला दी है. एक यूजर ने मीम शेयर करते हुए लिखा कि जब कोई मिडिल क्लास बंदा iPhone Duo खरीदने की कोशिश करता है. एपल की वेबसाइट पर नो कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन भी चर्चा में हैं. 256GB बेस मॉडल की ईएमआई करीब 48,817 रुपये प्रति माह से शुरू होती है, जबकि 2TB टॉप मॉडल की कीमत 4,49,900 रुपये है और इसकी ईएमआई लगभग 73,817 रुपये मासिक है.

इस पर एक यूजर ने चुटकी ली कि iPhone Duo में दो स्क्रीन इसलिए दी गई हैं क्योंकि एक स्क्रीन पर सारी ईएमआई लिस्ट आ ही नहीं सकती.दूसरे यूजर ने कहा कि सैलरी और ईएमआई का अनुपात निकालते-निकालते फाइनेंशियल इन्फ्लुएंसर्स को दिल का दौरा पड़ने लगा है.किसी ने तो यहां तक कह दिया कि 2TB मॉडल की कीमत कई औसत भारतीयों के सालाना पैकेज के बराबर है.

भारत में उपलब्धता

अगर आप इस महंगे फोन को खरीदने का सोच रहे हैं तो प्री-ऑर्डर 16 अक्टूबर शाम 5:30 बजे से शुरू होंगे और आधिकारिक बिक्री 23 अक्टूबर से शुरू होगी.अब देखना दिलचस्प होगा कि इतनी ऊंची कीमत के बावजूद कितने लोग बैंक अकाउंट और अंगों की सलामती दांव पर लगाकर इस फोल्डेबल आईफोन को अपनाते हैं.