Shaque Trust No One Trailer: नेटफ्लिक्स पर जल्द रिलीज होने वाली वेब सीरीज शक: ट्रस्ट नो वन का ट्रेलर रिलीज हो गया है. यह सीरीज परिणीति चोपड़ा की सीरीज डेब्यू मानी जा रही है. परिणीति ने हाल ही में मां बनने के बाद यह अपना पहला प्रोजेक्ट रिलीज कर रही हैं, हालांकि शूटिंग उन्होंने मैटरनिटी ब्रेक से पहले ही पूरी कर ली थी.
सीरीज में परिणीति के साथ ताहिर राज भसीन, जेनिफर विंगेट, सोनी राजदान, सुमित व्यास और हरलीन सेठी भी नजर आएंगे. डायरेक्शन रेंसिल डी'सिल्वा ने किया है. मुंबई में आयोजित एक इवेंट में ट्रेलर लॉन्च किया गया. ट्रेलर देखने के बाद कई लोगों ने इसे औसत बताया. परिणीति का परफॉर्मेंस ठीक-ठाक है, लेकिन जेनिफर विंगेट और हरलीन सेठी का स्क्रीन प्रेजेंस ज्यादा आकर्षित कर रहा है.
ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई. कुछ नेटिजन्स ने कहा कि यह किसी पुरानी फिल्म या सीरीज की कॉपी लग रही है. एक यूजर ने लिखा कि यह साउथ की तमिल फिल्म डीएनए जैसी लग रही है. कई लोगों को लगता है कि स्टोरी में कुछ मिलता-जुलता है.
जेनिफर विंगेट के फैंस भी नाराज नजर आ रहे हैं. ट्रेलर में जेनिफर को बहुत कम स्क्रीन टाइम मिला है. फैंस कह रहे हैं कि इतनी बड़ी फैन फॉलोइंग होने के बावजूद ट्रेलर में उन्हें कम दिखाया गया. कुछ ने लिखा कि उम्मीद है पूरी सीरीज में जेनिफर का किरदार मजबूत होगा और ज्यादा सीन होंगे. एक फैन ने तो यहां तक कह दिया कि ट्रेलर में कम दिखाने से वो सीरीज नहीं देखेंगे.
सीरीज शक: ट्रस्ट नो वन 24 सितंबर 2026 को नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर होने वाली है. थ्रिलर और सस्पेंस से भरपूर इस शो को लेकर दर्शकों में उत्सुकता बनी हुई है. परिणीति चोपड़ा की नई एंट्री और जेनिफर विंगेट जैसे नामों की वजह से लोग इंतजार कर रहे हैं कि पूरी सीरीज कैसी निकलेगी.