menu-icon
India Daily

होर्मुज में प्रतिबंधित क्षेत्र का ऐलान कर सकता है ईरान, मोहसिन रेजाई ने दी चेतावनी

ईरान ने होर्मुज को लेकर एक और बड़ा कदम उठाने के संकेत दिए हैं. ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के प्रमुख मोहसिन रेजाई ने कहा है कि तेहरान आने वाले दिनों या हफ्तों में होर्मुज के आसपास एक नया प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित कर सकता है.

auth-image
Shanu Sharma

सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के प्रमुख मोहसिन रेजाई ने बताया कि ईरान जल्द ही होर्मुज के आसपास के कुछ इलाकों को एक्सक्लूजन जोन घोषित कर सकता है. मोहसिन रेजाई के मुताबिक, प्रस्तावित प्रतिबंधित क्षेत्र अमेरिकी नौसैनिक नाकेबंदी वाले इलाके से शुरू होकर होर्मुज जलडमरूमध्य की दिशा में फैल सकता है. हालांकि, ईरान ने अभी इस क्षेत्र की सटीक सीमा या इसे लागू करने की तारीख की जानकारी नहीं दी है.

रेजाई ने कहा कि इस नए क्षेत्र में प्रवेश करने वाले ऐसे जहाज, जिनकी पहचान होर्मुज से गुजरने की कोशिश करने वाले जहाज के रूप में होगी, उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है. हालांकि, ईरानी अधिकारियों ने यह साफ नहीं किया है कि प्रतिबंधित क्षेत्र की निगरानी कैसे होगी और नियम तोड़ने वाले जहाजों के खिलाफ किस तरह की कार्रवाई की जाएगी. इस मुद्दे को और भी बेहतर तरीके से समझने के लिए इंडिया डेली के इस खास वीडियो को देख सकते हैं.