menu-icon
India Daily

एक खतरनाक TikTok फूड चैलेंज, कुछ भी खा जा रहे लोग, बीमारियों की आएगी बाढ़

TikTok fear food challenge: TikTok पर एक ट्रेंड चल रहा है जिसमें लोग कुछ भी खा रहे हैं. जो खाना लोगों को पसंद नहीं है उसे खाने का चैलेंज दिया गया है. लोग अपने कंफर्ट से निकलकर अगल तरीके का खाना खा रहे हैं, जो वो आमतौर पर नहीं खाते.

India Daily Live
एक खतरनाक TikTok फूड चैलेंज, कुछ भी खा जा रहे लोग, बीमारियों की आएगी बाढ़
Courtesy: Social Media

TikTok पर एक नया चिंताजनक ट्रेंड चल रहा है, जिसने खाने-पीने की बीमारियों से जूझ रहे कई लोगों के स्वास्थ्य को लेकर विशेषज्ञों को चिंतित कर दिया है. #fearfoodchallenge सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गया है, जिसमें लोग एक ऐसे खाद्य पदार्थ खाते हुए वीडियो बनाते हैं, जिनसे वे आमतौर पर नहीं खाते. TikTok पर ऐसे वीडियो की बाढ़ आ गई है. लोग अपने कंफर्ट से निकलकर अगल तरीके का खाना खा रहे हैं. 

इस ट्रेंड में लोग कुछ भी खा रहे हैं. अपने घर में रखे या बाहर से लाकर खाने के सामना को खाया जा रहा है. जो जिच खाने में लोग डरते हैं उसे ही खाने का चैलेंज है. सबसे ज्यादा बर्गर और चॉकलेट जैसे खाद्य पदार्थ का सेवन किया जा रहा है.  विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि उचित पेशेवर मार्गदर्शन और समर्थन के बिना, यह सोशल मीडिया घटना मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं को बढ़ा सकती है और यहां तक ​​कि हानिकारक व्यवहार को भी बढ़ावा दे सकते हैं. 

एक्सपर्ट ने दी चेतावनी

एक्सपर्ट्स का कहना है कि एनोरेक्सिया या बुलिमिया जैसे खाने के विकार वाले लोगों के लिए ये चुनौतियां अविश्वसनीय रूप से परेशान करने वाली हो सकती हैं. वे तीव्र चिंता और अपराधबोध से लेकर शर्मिंदगी में जा सकते हैं. खाने के विकारों से उबरने वाले लोगों के लिए  यह चुनौती भोजन से ज़्यादा 'डर' की हो सकती है. इसे अकेले करने से आपके खाने के पैटर्न में गड़बड़ी हो सकती है और वास्तव में आपकी भोजन संबंधी चिंताएं और भी बदतर हो सकती हैं.

सोशल मीडिया पर पहले कई तरह के चैलेंज हुए हैं वायरल

खाने के विकारों से जूझ रहे लोगों के लिए फियर फूड चुनौती एक प्रेरणा हो सकती है, जो एक्सपोजर थेरेपी के लिए शुरुआती बिंदु है। हालांकि, खाने के विकारों से उबरने की सफलता अधिक प्रभावी होती है यदि इसे प्रशिक्षित सहकर्मी या विशेषज्ञ द्वारा पर्याप्त जांच या निगरानी के साथ किया जाता है. इसके पहले कई तरह के चैलेंज सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं. कुछ दिन पहले 'ketchup challenge' चल रहा था.