menu-icon
India Daily

Exit Polls के बाद शेयर मार्केट में हुआ था बड़ा खेल? विपक्ष के आरोपों पर SEBI ने बता दी हकीकत

लोकसभा चुनाव के परिणाम के बाद राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया और बाजार में हेरफेर का अंदेशा जताया. उन्होंने इसे शेयर बाजार का सबसे बड़ा स्कैम बताया और जांच की मांग की. आरोपों के बाद सेबी (SEBI) ने इस मामले में अपनी जांच शुरू की थी और अब ये पूरी कर ली गई है. जांच में सेबी को कोई हेरफेर का संकेत नहीं मिला है.

India Daily Live
Exit Polls के बाद शेयर मार्केट में हुआ था बड़ा खेल? विपक्ष के आरोपों पर SEBI ने बता दी हकीकत
Courtesy: Social Media

लोकसभा चुनाव नतीजों से पहले एग्जिट पोल आया. सभी मीडियो हाउस ने पीएम मोदी के नेतृत्व में सरकार बनने का अनुमान लगाया. दावा प्रचंड बहुमत का किया गया. एग्जिट पोल के अगले दिन शेयर मार्केट रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया. लेकिन चुनावी नतीजों वाले दिन एग्जिट पोल के मुताबिक रिजल्ट नहीं आए और बाजार भरभराकर टूटा था. विपक्ष ने आरोप लगाया कि मार्केट में बड़ा खेल हुआ.  

आरोपों के बाद सेबी (SEBI) ने इस मामले में अपनी जांच शुरू की थी और अब ये पूरी कर ली गई है. जांच में सेबी को कोई हेरफेर का संकेत नहीं मिला है. सेबी ने बताया कि लोकसभा चुनाव के नतीजों से पहले एग्जिट पोल के दिन बाजार में कोई हेराफेर नहीं हुआ. सभी मार्केट इंफ्रास्ट्रक्चर से डेटा मांगा गया, जिसमें कोई गड़बड़ी नहीं मिली. 

सेबी के सूत्रों ने कहा कि शिकायत के अनुसार सभी मार्केट इंफ्रास्ट्रक्चर संस्थानों से डेटा मांगा गया और उसका गहन विश्लेषण किया गया, लेकिन कुछ नहीं मिला. अगर कोई विशेष बिंदु है तो सेबी अभी-भी इस मुद्दे पर गौर कर सकता है. सेबी इस मुद्दे पर अभी भी गहन जांच कर रही है. सेबी को संसद सदस्यों के एक समूह द्वारा कथित बाजार हेरफेर और अंदरूनी व्यापार के संबंध में कोई साक्ष्य हासिल नहीं हुआ. 

शेयर बाजार का सबसे बड़ा स्कैम

लोकसभा चुनाव के परिणाम के बाद राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया और बाजार में हेरफेर का अंदेशा जताया. उन्होंने इसे शेयर बाजार का सबसे बड़ा स्कैम बताया और जांच की मांग की. राहुल के बाद टीएमसी सांसद साकेत गोखले ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया. वोटों की गिनती से पहले शेयर मार्केट में भारी उछाल आया. सारे एग्जिट पोल में बीजेपी को प्रचंड बहुमत दिखाया गया. विपक्षी नेताओं ने आरोप लगाया कि एग्जिट पोल के अनुमानों के कारण, 3 जून को शेयर बाजार में तेजी आई. लेकिन 4 जून को मतगणना के दिन बाजार में भारी गिरावट आई.

नतीजे से एक दिन बाजार में रिकॉर्ड तेजी

एग्जिट पोल 1 जून (शनिवार) को आया था और इसके अगले दिन शेयर बाजार बंद था. 3 जून जब स्टॉक मार्केट खुला तो बाजार में रिकॉर्ड तेजी देखी गई. एक दिन पहले बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स इंडेक्स (Sensex) 2000 अंक से ज्यादा उछलकर ओपन हुआ था और दिनभर के कारोबार के दौरान इसने अपने नए ऑल टाइम हाई 76,738.89 के स्तर तक पहुंचा. बीएसई सेंसेक्स 2507.47 अंक या 3.39 फीसदी की उछाल के साथ 76,468.78 के लेवल पर बंद हुआ था, लेकिन अगले दिन नतीजे आने के बाद भयंकर गिरावट दर्ज कराई गई.