menu-icon
India Daily

RBI ने जारी की मार्च 2026 की बैंक हॉलिडे लिस्ट, जाने से पहले जान लें कब-कब है छुट्टी

RBI के अनुसार मार्च में अलग-अलग राज्यों में बैंक कुल 11 दिन बंद रहेंगे. होली, ईद, राम नवमी और महावीर जयंती जैसे त्योहारों पर ब्रांच बंद रहेंगी. बैंक जाने से पहले अपने शहर की छुट्टियों की जानकारी जरूर देख लें.

Km Jaya
Edited By: Km Jaya
RBI ने जारी की मार्च 2026 की बैंक हॉलिडे लिस्ट, जाने से पहले जान लें कब-कब है छुट्टी
Courtesy: Pinterest

नई दिल्ली: फरवरी का महीना खत्म होने वाला है और अब मार्च का नया महीना शुरू होगा. अगर आप अगले महीने बैंक जाने का प्लान बना रहे हैं, तो हम आपको बताना चाहेंगे कि अलग-अलग शहरों में अलग-अलग वजहों से कई दिनों तक बैंक बंद रहेंगे. इसलिए बैंक जाने से पहले बैंक की छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लें.

भारतीय रिजर्व बैंक यानी RBI पहले ही बैंक की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर देता है, जिसमें यह डिटेल होती है कि किन शहरों में कौन से बैंक किस दिन और किन वजहों से बंद रहेंगे. इसलिए बैंक जाने से पहले RBI की बैंक की छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लें. मार्च में बैंक 11 दिन बंद रहेंगे. 

मार्च में कब - कब बैंक रहेंगे बंद?

2 मार्च  - होलिका दहन की वजह से 2 मार्च को कानपुर और लखनऊ में बैंक बंद रहेंगे.

3 मार्च - होली/डोल जात्रा/धुलंडी/होलिका दहन के दूसरे दिन की वजह से 3 मार्च को बेलापुर, भोपाल, देहरादून, गंगटोक, गुवाहाटी, हैदराबाद, जयपुर, कोलकाता, मुंबई, नागपुर, पणजी, पटना, रांची और विजयवाड़ा में बैंक बंद रहेंगे.

4 मार्च - होली की वजह से 4 मार्च को अगरतला, अहमदाबाद, आइजोल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून, इंफाल, ईटानगर, जम्मू, कानपुर, लखनऊ, नई दिल्ली, पटना, रायपुर, रांची, शिलांग और शिमला में भी बैंक बंद रहेंगे.

13 मार्च - चपचार कुट की वजह से 13 मार्च को आइजोल में बैंक बंद रहेंगे.

17 मार्च - 17 मार्च को शब-ए-कद्र की वजह से जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे.

19 मार्च - 19 मार्च को गुड़ी पड़वा/उगादी फेस्टिवल/तेलुगु न्यू ईयर डे/सजिबू नोंगमपनबा (चेइराबोबा)/पहली नवरात्रि की वजह से बेलापुर, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, इंफाल, जम्मू, श्रीनगर, मुंबई, नागपुर, पणजी और विजयवाड़ा में बैंक बंद रहेंगे.

20 मार्च - 20 मार्च को ईद-उल-फितर (रमजान)/जुमुआत-अल-विदा की वजह से जम्मू, श्रीनगर, कोच्चि, त्रिवेंद्रम और विजयवाड़ा में बैंक बंद रहेंगे.

21 मार्च - 21 मार्च को रमजान-ईद, खुतब-ए-रमजान/सरहुल की वजह से कोच्चि, विजयवाड़ा, त्रिवेंद्रम और शिमला को छोड़कर लगभग पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे.

26 मार्च - 26 मार्च को अहमदाबाद, आइजोल, बेलापुर, चंडीगढ़, देहरादून, जयपुर, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, रांची, शिमला में राम नवमी के कारण बैंक बंद रहेंगे.

27 मार्च - 27 मार्च को भोपाल, भुवनेश्वर, गंगटोक, हैदराबाद, पटना और विजयवाड़ा में राम नवमी (चैते दशईं) के कारण बैंक बंद रहेंगे.

31 मार्च - 31 मार्च को अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, भोपाल, चेन्नई, जयपुर, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पटना, रायपुर और रांची में महावीर जन्म कल्याणक/महावीर जयंती के कारण बैंक बंद रहेंगे.