PM Kisan 23rd Installment: देशभर के करोड़ों किसान पीएम किसान सम्मान निधि योजना की अगली किस्त का इंतजार कर रहे हैं. इसी बीच योजना से जुड़े आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा की गई जानकारी ने किसानों की उम्मीदें बढ़ा दी हैं. बताया गया है कि 23वीं किस्त 20 जून 2026 को जारी की जा सकती है.
हालांकि, केवल तारीख का इंतजार करना पर्याप्त नहीं है. सरकार ने किसानों को सलाह दी है कि वे अपना लाभार्थी स्टेटस और दस्तावेजों की स्थिति जरूर जांच लें. अगर रिकॉर्ड में कोई कमी या सत्यापन लंबित है तो किस्त मिलने में देरी हो सकती है.
सरकार ने किसानों से अपील की है कि वे अपना लाभार्थी स्टेटस तुरंत जांचें. इसके लिए PM-KISAN पोर्टल पर उपलब्ध Know Your Status सुविधा का उपयोग किया जा सकता है. इसके अलावा मोबाइल ऐप और eMitra चैटबॉट के माध्यम से भी जानकारी हासिल की जा सकती है. समय रहते स्थिति की जांच करने से किसी भी संभावित समस्या का पता लगाया जा सकता है और उसे ठीक कराया जा सकता है.
अगर लाभार्थी के खाते में पहले किस्त की राशि आ चुकी है, लेकिन इस बार स्टेटस में Withheld, Under Verification या Eligibility Under Review लिखा दिखाई दे रहा है, तो सतर्क होने की जरूरत है. ऐसे मामलों में विभागीय जांच या सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने तक भुगतान रुक सकता है. किसानों को आवश्यक दस्तावेज जमा कर जल्द प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी गई है.
सरकार ने स्पष्ट किया है कि योजना के सभी पंजीकृत लाभार्थियों के लिए e-KYC अनिवार्य है. किसान पोर्टल पर OTP आधारित e-KYC कर सकते हैं. इसके अलावा नजदीकी CSC केंद्र पर जाकर बायोमेट्रिक सत्यापन की सुविधा भी उपलब्ध है. यदि e-KYC लंबित रहती है तो अगली किस्त खाते में पहुंचने में बाधा आ सकती है.
योजना की 22वीं किस्त 13 मार्च 2026 को जारी की गई थी. उस दौरान करीब 9.3 करोड़ किसानों के खातों में DBT के माध्यम से राशि भेजी गई थी. वहीं, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने कुछ लाभार्थियों की पात्रता की समीक्षा शुरू की है. जिन मामलों में पात्रता को लेकर संदेह है, उनकी अगली किस्त अस्थायी रूप से रोकी गई है और भौतिक सत्यापन कराया जा रहा है.