Petrol Diesel Prices Today: इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) की कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है. ताजा जानककारी के मुताबिक आज क्रूड ऑयल के रेट में तेजी का रुख दिख रहा है. हालांकि, WTI क्रूड की कीमत गिर रही है. बुधवार सुबह करीब 6 बजे WTI क्रूड में हल्की गिरावट रही, जिसके कारण क्रूड ऑयल की कीमत 75.24 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रही. वहीं, ब्रेंट क्रूड 2 डॉलर बढ़कर 81.07 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है. ऐसे में भारत में ऑयल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट (Petrol Diesel Prices Today 27 December) जारी किए हैं.
जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में पेट्रोल-डीजल की कीमत में 21 पैसे की बढ़ोतरी हुई है. पश्चिम बंगाल में पेट्रोल 44 पैसे और डीजल 41 पैसे महंगा हुआ है. राजस्थान, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में भी पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े हैं. उधर आंध्र प्रदेश में पेट्रोल 21 पैसे और डीजल 19 पैसे सस्ता हो गया है. हिमाचल प्रदेश में भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में क्रमश: 28 और 26 पैसे की गिरावट आई है. जम्मू-कश्मीर, गोवा और तेलंगाना में भी कीमतों में गिरावट दिख रही है.
मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि फिलहाल दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. जबकि मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर है. कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर है. वहीं चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
देश में इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम जैसी तेल कंपनियां (ओएमसी) पेट्रोल और डीजल की कीमतें निर्धारित करती हैं. यह रोजाना सुबह 6 बजे जारी की जाती हैं. ये दरें दुनिया भर में कच्चे तेल की कीमतों के आधार पर निर्धारित की जाती है.
रोजाना के लिए दरें (चाहे नई हों या पुरानी) सुबह 6 बजे घोषित की जाती हैं. हालांकि ये अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग होते हैं. इसके पीछे का कारण राज्यों का मूल्य वर्धित कर (वैट), माल ढुलाई शुल्क, स्थानीय कर आदि जिम्मेदार होते हैं.