Buzzing Stocks: आज इन शेयरों में देखने को मिलेगा तगड़ा एक्शन, मुनाफे के लिए रहें तैयार


Sagar Bhardwaj
27 Dec 2023

Aditya Birla Capital (ABCL)

    कंपनी ने राइट्स बेसिस पर आदित्य बिड़ला फाइनेंस (ABFL) में 850 करोड़ रुपये और आदित्य बिड़ला कैपिटल डिजिटल (ABCDL) में 50 करोड़ रुपये का निवेश किया है.

RBZ Jewellers

    अहमदाबाद स्थित यह ज्वैलरी रिटेलर कंपनी 27 दिसंबर को अपने इक्विटी शेयर स्टॉक एक्सचेंज में लिस्ट करेगी. कंपनी ने 100 रुपए प्रति शेयर इश्यू प्राइज निर्धारित किया है.

Credo Brands Marketing

    Mufti मेन्स वियर बनाने वाली यह कंपनी आज शेयर बाजार में लिस्ट होने जा रही है. कंपनी ने 280 रुपए प्रति शेयर के हिसाब से इश्यू प्राइज निर्धारित किया है.

Happy Forgings

    फोर्जिंग और हाई-प्रीसाइजन मशीन्ड कॉम्पोनेंट बनाने वाली यह कंपनी आज BSE और NSE पर लिस्ट होने जा रही है. कंपनी ने 850 रुपए प्रति शेयर के हिसाब से इश्यू प्राइज निर्धारित किया है.

Vedanta

    खनन (माइनिंग) कंपनी 27 दिसंबर से एक्स-डिविडेंड ट्रेडिंग शुरू करेगी. कंपनी ने FY24 के लिए 11 रुपये प्रति शेयर के अंतरिम डिविडेंड देने की घोषणा की है.

Indiabulls Housing Finance

    ब्लैकस्टोन इंडिया में पूर्व निजी इक्विटी सह-प्रमुख मैथ्यू सिरिएक ने कंपनी में 24.99 लाख अतिरिक्त शेयर खरीदे हैं. उन्होंने ये शेयर 213.57 प्रति शेयर के हिसाब से ये शेयर खरीदे हैं. उनकी पहले से ही कंपनी में 1 प्रतिशत हिस्सेदारी है.

More Stories