menu-icon
India Daily

भारत सहित दुनियाभर में पीएम मोदी का डंका, अब Youtube पर भी किया कमाल

पीएम मोदी के चैनल पर पोस्ट किये गए वीडियोज को 4.5 अरब व्यूज मिल चुके हैं, जो कि अन्य वैश्विक नेताओं के यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किए गए वीडियोज के व्यूज से कहीं ज्यादा है.

Sagar Bhardwaj
Edited By: Sagar Bhardwaj
भारत सहित दुनियाभर में पीएम मोदी का डंका, अब Youtube पर भी किया कमाल

हाइलाइट्स

  • पीएम मोदी के चैनल पर पोस्ट किये गए वीडियोज को 4.5 अरब व्यूज मिल चुके हैं.
  • सब्सक्राइबर्स के मामले में ब्राजील के राष्ट्रपति दूसरे नंबर पर

भारत सहित दुनियाभर में प्रधानमंत्री मोदी का डंका बज रहा है, उनके चाहने वालों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है. इसका ताजा उदाहरण ये है कि मंगलवार को प्रधानमंत्री मोदी के पर्सनल यूट्यूब चैनल पर सब्सक्राइबरों की संख्या 2 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई. इसी के साथ प्रधानमंत्री मोदी दुनिया के ऐसे पहले नेता बन गए हैं जिनके यूट्यूब चैनल पर  2 करोड़ से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं. सब्सक्राइबर्स की संख्या के मामले में उन्होंने तमाम वैश्विक नेताओं को काफी पीछे छोड़ दिया है.

पीएम मोदी के चैनल पर पोस्ट किये गए वीडियोज को 4.5 अरब व्यूज

आधिकारिक आंकड़े के मुताबिक पीएम मोदी के चैनल पर पोस्ट किये गए वीडियोज को 4.5 अरब व्यूज मिल चुके हैं, जो कि अन्य वैश्विक नेताओं के यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किए गए वीडियोज के व्यूज से कहीं ज्यादा है.

पीएम मोदी के बाद दूसरे नंबर पर कौन

पीएम मोदी के बाद वैश्वक नेताओं में सबसे ज्यादा सब्सक्राइबर्स (64 लाख) ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो के हैं, यह संख्या पीएम मोदी के सब्सक्राइबरों की संख्या की एक तिहाई से भी कम है.

व्यूज पाने के मामले में यूक्रेन के राष्ट्रपति दूसरे नंबर पर
यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की वीडियोज पर व्यूज पाने के मामले में पीएम मोदी के बाद दूसरे नंबर हैं. उनकी वीडियोज को कुल 22.4 करोड़ व्यूज मिले हैं. अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन के यूट्यूब चैनल पर कुल 7.89 लाख सब्सक्राइबर्स हैं. वहीं तुर्की के राष्ट्रपति रिस्प टेयिप एरडोगान के 3.16 लाख सब्सक्राइबर हैं.

यूट्यूब पर राहुल गांधी के कितने सब्सक्राइबर

पीएम मोदी से जुड़े एक अन्य चैनल "Yoga with Modi" के भी 73000 सब्सक्राइबर हैं. भारत के अन्य बड़े नेताओं की बात करें तो कांग्रेस नेता राहुल गांधी के चैनल पर 35 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं, जोकि पीएम मोदी के सब्सक्राइबरों का छठवां हिस्सा है.

2007 में पीएम मोदी ने बनाया था अपना यूट्यूब चैनल
प्रधानमंत्री मोदी ने साल 2007 में अपना यूट्यूब चैनल बनाया था, हालांकि उस समय वह गुजरात के प्रधानमंत्री हुआ करते थे और भारत की राजनीति में एक बड़ा नाम थे.

पीएम मोदी उन नेताओं में शामिल हैं जो सोशल मीडिया की ताकत को बखूबी समझते हैं, यही वजह है कि वह जनता से जुड़ने के हर प्लेटफॉर्म पर बखूबी एक्टिव रहते हैं. उनकी सफलता में सोशल मीडिया की एक बड़ी भूमिका मानी जाती है.