Free movie tickets: अगर आप थियेटर में जाकर फिल्म देखने के शौकीन हैं तो ये खबर आपके काम की है. क्योंकि आज हम आपको बताएंगे कि कैसे क्रेडिट कार्ड के जरिए आप फ्री में मूवी देख सकते हैं. कुछ ऐसे क्रेडिट्स कार्ड हैं जो आपको टिकट बुकिंग पर छूटॉ तो देते हैं साथ ही साथ फ्री में मूवी का टिकट भी देते हैं. आइए जानते हैं कि कौन-कौन से क्रेडिट कार्ड महीने में 1 या 2 मूवी टिकट फ्री में देते हैं.
आपको कई कंपनियों के क्रेडिट कार्ड मिल जाएंगे. लेकिन कुछ ऐसे क्रेडिट कार्ड हैं जो आपको फ्री में मूवी दिखा सकते हैं. इस लिस्ट में RBLप्ले क्रेडिट कार्ड, RBL पॉपकॉर्न क्रेडिट कार्ड, PVR कोटक गोल्ड, PVR कोटक प्लेटिनम और SBI एलीट क्रेडिट शामिल हैं. अगर आपके पास इनमें से कोई क्रेडिट कार्ड है तो फ्री में मूवी देख सकते हैं. इनके अलावा HDFC बैंक टाइम्स क्रेडिट कार्ड और एक्सिस बैंक माई जोन सहित कई अन्य क्रेडिट कार्ड्स भी हैं जो मूवि टिकट बुक करने पर डिस्काउंट भी देते है.
आइए जानते हैं कि कैसे आपको क्रेडिट कार्ड के जरिए फ्री टिकट मिल सकता है
RBLप्ले क्रेडिट कार्ड
अगर आपके पास RBLप्ले क्रेडिट कार्ड है और आप हर महीने 5,000 रुपये खर्च करते हैं तो आपको 5,00 रुपये तक के 2 मूवी टिकट फ्री में मिल सकते हैं. इस कार्ड की ज्वाइनिंग फीस 5,00 रुपये और एनुअल फीस 5,00 रुपये है.
RBL पॉपकॉर्न क्रेडिट कार्ड
इस क्रेडिट कार्ड की ज्वाइनिंग फीस और एनुअल फीस 1,000 रुपये है. ज्वाइनिंग फीस पर 5,00 रुपये के 4 टिकट फ्री में मिलते हैं.
PVR कोटक गोल्ड
इसकी ज्वाइनिंग फीस 0 रुपये है. एनुअल फीस 4,99 रुपये है. इस कार्ड से हर महीने 10,000 रुपये खर्च करने पर 1 और 15,000 खर्च करने पर 2 मूवी टिकट फ्री में मिलती है.
PVR कोटक प्लेटिनम
इसकी ज्वाइनिंग फईस और एनुअल फीस 999 रुपये है. हर महीने 10,000 खर्च करने पर 2 मूवी टिकट फ्री में मिलता है.
SBI एलीट क्रेडिट
इस कार्ड की ज्वाइनिंग और एनुअल फीस 4,999 रुपये है. इस कार्ड के जरिए आप हर महीने फ्री में 2 मूवी टिकट फ्री में मिलती है.