FPI Investment: 5 दिन में 4800 करोड़ा का निवेश, जानें इतना पैसा क्यों लगा रहे विदेशी


Gyanendra Tiwari
08 Jan 2024

भारत की अर्थव्यवस्था

    भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है. इसका असर भारतीय शेयर बाजार में भी देखा जा रहा है.

भारतीय शेयर बाजार

    भारतीय शेयर बाजार 2024 के पहले महीने में ही नए शिखर पर पहुंच गए.

ऑल टाइम हाई

    दिसंबर 2023 में भारतीय शेयर बाजार ने अपना ऑल टाइम हाई रिकॉर्ड बनाया था.

विदेशी निवेशक कर रहे हैं निवेश

    पिछले महीने का असर जनवरी 2024 में दिख रहा है. भारतीय निवेशक ही नहीं बल्कि विदेशी निवेशक भी भारतीय शेयर बाजार में दिल खोल कर पैसा लगा रहे हैं.

रिकॉर्डतोड़ निवेश

    जनवरी के पहले ही सप्ताह में भारतीय शेयर बाजार में विदेशी निवेशकों ने रिकॉर्डतोड़ निवेश किया है.

4,800 करोड़ रुपये का निवेश

    जनवरी के पहले सप्ताह में विदेशी निवेशकों ने 4,800 करोड़ रुपये का निवेश किया है. वहीं, बॉन्ड और ऋण बाजार में 4,000 करोड़ रुपये का निवेश किया है.

2023 में भी मोटा निवेश

    2023 की बात करें तो भारतीय बाजार में विदेशी निवेशकों ने 2.4 लाख करोड़ रुपये का निवेश किया था, जिसमें 1.71 लाख करोड़ रुपये सिर्फ शेयर बाजार में निवेश किया था.

More Stories