menu-icon
India Daily

LPG Price Hike: बजट से पहले आम आदमी को महंगाई का झटका, 14 रुपये महंगा हुआ LPG सिलेंडर, देखें नए रेट

LPG Price Hike Before Budget 2024: बजट पेश होने से पहले ही आम आदमी को महंगाई का झटका लगा है. एलपीजी की कीमतों में इजाफा हुआ है. दरअसल, ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कमर्शियल गैस सिलेंडर (LPG Cylinder Price Hike) के दामों में बढ़ोतरी कर दी है.

Gyanendra Tiwari
LPG Price Hike: बजट से पहले आम आदमी को महंगाई का झटका, 14 रुपये महंगा हुआ LPG सिलेंडर, देखें नए रेट

हाइलाइट्स

  • बजट से पहले महंगा हुआ सिलेंडर
  • कंपनियों ने बढ़ाए कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम

LPG Price Hike Before Budget 2024: आज भारत की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में देश का अंतरिम बजट पेश करेंगी. बजट पेश होने से पहले ही आम आदमी को महंगाई का झटका लगा है. एलपीजी की कीमतों में इजाफा हुआ है. दरअसल, ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कमर्शियल गैस सिलेंडर   (LPG Cylinder Price Hike) के दामों में बढ़ोतरी कर दी है. IOCL की वेबसाइट पर मिली जानकारी के अनुसार कमर्शियल गैस सिलेंडर (Commercial Gas Cylinder) की कीमतों में 14 रुपये का इजाफा हुआ है. यानी 19 किलो वाले इस सिलेंडर की कीमत 1769.50 रुपये हो गई है. सिलेंडर की कीमतों में हुए नए बदलाव आज ही यानी 1 फरवरी 2024 से ही लागू हो गए हैं. अब आपको नई कीमतों पर ही सिलेंडर मिलेगी.

बजट भाषण से पहले महंगा हुआ गैस सिलेंडर
आज सुबह 11 बजे वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में बजट पेश करेंगी. बजट पेश करने से कुछ घंटों पहले ही कमर्शियल गैस सिलेंडर  (LPG Cylinder Price Hike) के दामों में बढ़ोतरी कर दी गई है. हालांकि, घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव हुआ है.  घरेलू गैस के दाम जस के तस बने हुए हैं.

किन शहरों में कितने रुपये महंगा हुआ गैस सिलेंडर?   
गैस कंपनियों की ओर से जारी किए गए नए रेट्स आज से ही लागू होंगे. राजधानी दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत अब 1769.50 रुपये हो गई है. इससे पहले कीमत  1755.50 रुपये  थी.

वहीं, बात करें देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की तो मुंबई में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1723 रुपये हो गई है. इससे पहले यह कीमत 1708  रुपये थी.

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1869.00 रुपये से बढ़कर 1887 रुपये कर दी गई है. वहीं बात अगर तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई की करें तो चेन्नई में कमर्शियल गैस सिलेंडर की 1924.50 रुपये से 1937 रुपये हो गई है.

नए साल की शुरुआत यानी 1 जनवरी को 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में कमी की गई थी. लेकिन एक बार फिर से ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने सिलेंडर के दाम बढ़ाकर झटका दे दिया है.