Buzzing Stocks: आज बजट के दिन ये शेयर मचाएंगे धमाल, करा सकते हैं करोड़ों की कमाई!
Gyanendra Tiwari
01 Feb 2024
बजट 2024
आज यानी बजट वाले दिन शेयर बाजार में हलचल देखने को मिल सकती है. ऑटो और पावर सेक्टर से लेकर कई अन्य सेक्टरों के स्टॉक धूम मचा सकते हैं. आइए जानते हैं कौन से शेयर आज तगड़ा रिटर्न दे सकते हैं.
पावर सेक्टर में मचेगी धूम
पावर सेक्टर के कुछ बड़े स्टॉक्स जैसे अडाणी पावर, टाटा पावर समेत पावर सेक्टर के अन्य शेयरों में तेजी आ सकती है. इन स्टॉक्स पर पैनी नजर बनाए रखें.
Jindal Steel & Power
आज जिंदल स्टील और पावर के शेयरों में तेजी देखने को मिल सकती है. दरअसल कंपनी ने चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में 1,928 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया है. पिछले साल के मुकाबले इसने 272 करोड़ रुपये की ग्रोथ की है.
Ajanta Pharma
चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में अजंता फार्मा ने 210 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया है. इसके स्टॉक में आज तेजी देखी जा सकती है.
Gujarat Gas
गुजरात गैस ने हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन के साथ MoU साइन किया है. इसके तहत HPCL, गुजरात गैस आउटलेट्स को ईंधन, ऑटोमोटिव ल्यूब्रिकेंट मुहैया कराएगी. जबकि गुजरात गैस एचपीसीएल आउटलेट्स पर CNG गैस पंप स्थापित करेगी.
Godrej Consumer Products
FMCG कंपनी गोदरेज ने चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में 6.4 फीसदी की ग्रोथ हासिल करते हुए 581 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया है.
Shree Cement
सीमेंट कंपनी श्री सीमेंट ने दिसंबर तिमाही में 165 फीसदी की ग्रोथ हासिल करते हुए 734 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया है.
Disclaimer
यहां दी गई जानकारी किसी भी प्रकार से निवेश की सलाह नहीं है. कहीं भी निवेश करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.