menu-icon
India Daily

Gold Price Update: बजट से पहले सातवें आसमान पर सोना- जानें 14 से 24 कैरेट गोल्ड का रेट 

Gold Price Update: आज बजट पेश होना है. बजट से भारतीय सर्राफा बाजार में लगातार तीसरे दिन सोने महंगा हुआ, हालांकि चांदी की कीमत में थोड़ी नरमी दर्ज की गई. शादी ब्याह से सीजन में लगातार सोना महंगा होने से इसके खरीदार परेशान नजर आ रहे हैं. 

Pankaj Mishra
Edited By: Pankaj Mishra
Gold Price Update: बजट से पहले सातवें आसमान पर सोना- जानें 14 से 24 कैरेट गोल्ड का रेट 

हाइलाइट्स

  • बजट से पहले सातवें आसमान पर सोना
  • लगातार तीसरे दिन महंगा हुआ सोना 
  • सोना 62,685 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट पर पहुंचा 
  • चांदी 71,668 रुपये प्रति किलो के स्तर पर 

Gold Price Today: बजट से पहले सोने और चांदी की कीमत में तेजी देखी जा रही है. भारतीय सर्राफा बाजार में New Year 2024 के पांचवें कारोबारी हफ्ते के लगातार तीसरे कारोबारी दिन में भी सोने महंगा हुआ, हालांकि चांदी की कीमत में मामूली गिरावट जा रही है. यह लगातार तीसरा दिन है जब सोना महंगा हुआ है. इससे पहले चांदी की कीमत में लगातार पांच दिनों तक तेजी दर्ज की गई थी. बुधवार को सोना 75 रुपये महंगा तो चांदी 74 रुपये सस्ती हुई थी. 

लगातार तीसरे दिन बुधवार को भी उछला सोना   

बुधवार को लगातार सोना 75 रुपये महंगा होकर 62,685 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ. इससे पहले मंगलवार को सोना 95 रुपये मजबूती के साथ 62,610 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था.

 बुधवार को चांदी की चमक पड़ी फिकी

बुधवार को सोने के उलट चांदी की कीमत में मामूली नरमी दर्ज की गई. बुधवार को चांदी 74 रुपये नरमी के साथ 71,668 रु.प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई. इससे पहले पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को भी चांदी महंगी हुई थी. मंगलवार को चांदी 371 रुपये की उछाल के साथ 71,742 रु. प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थी. 

सर्राफा बाजार में 14 से 24 कैरेट सोना का ताजा रेट 

इस तरह बुधवार को 24 कैरेट वाला सोना महंगा होकर 62,685 रुपये, 23 कैरेट 62,434 रुपये, 22 कैरेट वाला 57,420 रुपये, 18 कैरेट वाला 47,014 रुपये और 14 कैरेट वाला गोल्ड 36,671 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रहा था. आपको बता दें कि अंतरराष्ट्रीय बाजार और MCX पर सोने और चांदी के रेट बिना टैक्स के होते हैं, इसलिए देश भर के बाजारों में इसके रेट में अंतर दिखता है.

ऑल टाइम हाई रेट से सोना 900 रुपये तो चांदी 5,200 रुपये से ज्यादा सस्ती

इस गिरावट के बाद सोमवार सोना अपने ऑल टाइम हाई रेट से 917 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता होकर बंद हुआ. दरअसल सोने का अब तक का सबसे उच्चतम दाम 63,602 रुपये प्रति 10 ग्राम है जो उसने 2 जनवरी को 2024 को बनाया था. वहीं चांदी अपने उच्चतम भाव से 5,266 रु. प्रति किलो के नीचे ट्रेड कर थी. चांदी का अबतक का सबसे उच्चतम रेट 76934 रुपये प्रति किलो है जो उसने 30 नवंबर 2023 को बनाया था.

नोट- ऊपर दी गई सोने-चांदी की दरों में GST, TCS और अन्य टैक्स शामिल नहीं हैं. लिहाजा आपके शहर में इसके भाव में थोड़ा अंतर दिख सकता है.