menu-icon
India Daily

कोहरे का असर! रेलवे ने जारी की रद्द ट्रेनों की लिस्ट, टिकट बुक करने से पहले देख लें नाम

भारतीय रेलवे ने सर्दियों में कोहरे और कम विजिबिलिटी की आशंका को देखते हुए दिसंबर 2026 से फरवरी 2027 तक 17 ट्रेनों को रद्द करने का फैसला किया है.

Km Jaya
Edited By: Km Jaya
कोहरे का असर! रेलवे ने जारी की रद्द ट्रेनों की लिस्ट, टिकट बुक करने से पहले देख लें नाम
Courtesy: Pinterest

सर्दियों का मौसम शुरू होते ही रेलवे यात्रियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. अगर आप दिसंबर 2026 से फरवरी 2027 के बीच ट्रेन से सफर करने की योजना बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. भारतीय रेलवे ने कोहरे और धुंध की आशंका को देखते हुए कई ट्रेनों को तीन महीने तक रद्द करने का फैसला किया है. 

रेलवे के इस फैसले का असर उत्तर भारत के कई प्रमुख रेल रूटों पर देखने को मिलेगा. ऐसे में यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना बनाने से पहले ट्रेनों की स्थिति जरूर जांच लेनी चाहिए. दरअसल, सर्दियों के दौरान उत्तर भारत के कई इलाकों में घना कोहरा छा जाता है. इसके कारण रेलवे ट्रैक पर विजिबिलिटी काफी कम हो जाती है. 

क्या है इसके पीछे की वजह?

कम दृश्यता की वजह से ट्रेनों की रफ्तार प्रभावित होती है और परिचालन में भी परेशानी आती है. यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेलवे हर साल सर्दियों में कुछ ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद्द करता है. इस बार भी दिसंबर से फरवरी 2027 तक कई ट्रेनों का संचालन बंद रखने का फैसला लिया गया है.

1 दिसंबर से फरवरी तक रद्द रहेंगी ये ट्रेनें

रेलवे की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, कई प्रमुख ट्रेनों को अलग-अलग तारीखों से रद्द किया गया है. इनमें कालका, कटरा, जम्मूतवी, अमृतसर, चंडीगढ़, ऋषिकेश और बरौनी जैसे शहरों के बीच चलने वाली ट्रेनें शामिल हैं.

रद्द ट्रेनों की पूरी लिस्ट

1. ट्रेन नंबर 14503 कालका-श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा 1 दिसंबर 2026 से 26 फरवरी 2027 तक रद्द रहेगी.

2. ट्रेन नंबर 12208 जम्मूतवी-काठगोदाम 6 दिसंबर 2026 से 28 फरवरी 2027 तक रद्द रहेगी.

3. ट्रेन नंबर 14542 अमृतसर-चंडीगढ़ 2 दिसंबर 2026 से 1 मार्च 2027 तक रद्द रहेगी.

4. ट्रेन नंबर 14504 श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा-कालका 2 दिसंबर 2026 से 27 फरवरी 2027 तक रद्द रहेगी.

5. ट्रेन नंबर 14524 अंबाला छावनी-बरौनी 1 दिसंबर 2026 से 27 फरवरी 2027 तक रद्द रहेगी.

6. ट्रेन नंबर 14605 योग नगरी ऋषिकेश-जम्मूतवी 7 दिसंबर 2026 से 1 मार्च 2027 तक रद्द रहेगी.

7. ट्रेन नंबर 14541 चंडीगढ़-अमृतसर 1 दिसंबर 2026 से 28 फरवरी 2027 तक रद्द रहेगी.

8. ट्रेन नंबर 14629 चंडीगढ़-फिरोजपुर 2 दिसंबर 2026 से 1 मार्च 2027 तक रद्द रहेगी.

9. ट्रेन नंबर 14617 पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर 3 दिसंबर 2026 से 2 मार्च 2027 तक रद्द रहेगी.

10. ट्रेन नंबर 12207 काठगोदाम-जम्मूतवी 8 दिसंबर 2026 से 2 मार्च 2027 तक रद्द रहेगी.

11. ट्रेन नंबर 14606 जम्मूतवी-योग नगरी ऋषिकेश 6 दिसंबर 2026 से 28 फरवरी 2027 तक रद्द रहेगी.

12. ट्रेन नंबर 14523 बरौनी-अंबाला छावनी 3 दिसंबर 2026 से 1 मार्च 2027 तक रद्द रहेगी.

13. ट्रेन नंबर 14616 अमृतसर-लालकुआं 5 दिसंबर 2026 से 27 फरवरी 2027 तक रद्द रहेगी.

14. ट्रेन नंबर 14505 अमृतसर-नंगल डैम 1 दिसंबर 2026 से 28 फरवरी 2027 तक रद्द रहेगी.

15. ट्रेन नंबर 14630 फिरोजपुर-चंडीगढ़ 1 दिसंबर 2026 से 28 फरवरी 2027 तक रद्द रहेगी.

16. ट्रेन नंबर 14615 लालकुआं-अमृतसर 5 दिसंबर 2026 से 27 फरवरी 2027 तक रद्द रहेगी.

17. ट्रेन नंबर 14506 नंगल डैम-अमृतसर 1 दिसंबर 2026 से 28 फरवरी 2027 तक रद्द रहेगी.

सफर से पहले जरूर चेक करें ट्रेन का स्टेटस

अगर आपने दिसंबर, जनवरी या फरवरी में कहीं घूमने जाने का प्लान बनाया है तो टिकट बुक करने से पहले अपनी ट्रेन की जानकारी जरूर जांच लें. कोहरे के कारण रेलवे ट्रेनों के संचालन में बदलाव कर सकता है. इसके अलावा कुछ ट्रेनों के रूट और समय में भी बदलाव संभव है. यात्री भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या NTES ऐप के जरिए ट्रेन का ताजा स्टेटस चेक कर सकते हैं.

ट्रेन रद्द होने पर क्या करें?

अगर आपकी ट्रेन भी रेलवे की ओर से रद्द कर दी गई है तो यात्रा के लिए दूसरे विकल्प तलाश सकते हैं. आप बस, दूसरी उपलब्ध ट्रेन या परिवहन के अन्य साधनों का इस्तेमाल कर सकते हैं. वहीं, टिकट रद्द होने और रिफंड से जुड़ी जानकारी के लिए रेलवे के आधिकारिक नियमों को जरूर देखें. यात्रा से पहले जानकारी रखना आपको आखिरी समय की परेशानी से बचा सकता है.