menu-icon
India Daily

Gold Silver Price: गोल्ड-सिल्वर खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, कीमतों में आई भारी गिरावट; जानें आज के भाव

गुरुवार को सोने और चांदी की कीमतों में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में गिरावट दर्ज की गई. कॉमेक्स पर सोना 0.84 फीसदी और चांदी 0.79 फीसदी तक टूट गई.

Km Jaya
Edited By: Km Jaya
Gold Silver Price: गोल्ड-सिल्वर खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, कीमतों में आई भारी गिरावट; जानें आज के भाव
Courtesy: Pinterest

Gold Silver Price: सोने और चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट का सिलसिला जारी है. गुरुवार को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में दोनों कीमती धातुओं के दाम में भारी कमी देखने को मिली. अमेरिकी फेडरल रिजर्व की FOMC बैठक के बाद ब्याज दरों को लेकर बने संकेतों का असर सराफा बाजार पर पड़ा है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में गिरावट के साथ भारतीय बाजार में भी सोना और चांदी सस्ते होते नजर आए.

दरअसल, अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक के बाद आगे ब्याज दरों में बढ़ोतरी की संभावना को लेकर चर्चा तेज हुई है. अगर ब्याज दरें बढ़ती हैं तो इसका असर सोने और चांदी की कीमतों पर पड़ सकता है. आमतौर पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी से निवेशकों का रुझान सोने जैसी बिना ब्याज वाली संपत्तियों से कम हो सकता है. यही वजह है कि अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों और फेडरल रिजर्व के संकेतों पर निवेशकों की नजर बनी हुई है.

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी सस्ता

अंतरराष्ट्रीय बाजार में गुरुवार को कॉमेक्स पर सोने और चांदी दोनों की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई. सोने का भाव 0.84 फीसदी तक टूटकर 3,710.50 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखाई दिया. वहीं चांदी की कीमत में भी 0.79 फीसदी तक की गिरावट आई और यह 44.70 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई. वैश्विक बाजार में आई इस कमजोरी का असर भारतीय सराफा बाजार पर भी देखने को मिला.

घरेलू बाजार में भी गिरे दाम

भारतीय बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई. सोना करीब 1.29 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार करता नजर आया. वहीं चांदी की कीमत गिरकर लगभग 1.60 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई. अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों के दबाव के कारण निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई है. इससे पहले मंगलवार को अमेरिका के खुदरा बिक्री के आंकड़े जारी हुए थे, जिसके बाद भी सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली थी.

MCX पर सोने-चांदी में कितनी आई गिरावट?

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर दिसंबर डिलीवरी वाले सोने की कीमत में करीब 960 रुपये की गिरावट दर्ज की गई. इसके बाद सोना 1,29,880 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखाई दिया. दूसरी ओर चांदी की कीमत में करीब 1,205 रुपये की कमी आई और यह 1,60,775 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई. बाजार में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव के बीच निवेशक फिलहाल सावधानी बरत रहे हैं.

24, 22 और 18 कैरेट सोने का भाव

गिरावट के बीच 24 कैरेट सोने की कीमत करीब 1,29,440 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई. वहीं 22 कैरेट सोना लगभग 1,18,653 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखाई दिया. 18 कैरेट सोने का भाव करीब 97,080 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा. बुलियन बाजार में चांदी की कीमत लगभग 1,60,670 रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास बनी हुई है.