menu-icon
India Daily

ट्रेन सफर का मजा होगा दोगुना, लोअर बर्थ चाहिए तो ये ट्रिक अपनाएं; नहीं होगी कोई परेशानी

ट्रेन में लोअर बर्थ पाना कई यात्रियों की सबसे बड़ी चाहत होती है. खासकर सीनियर सिटीजन और महिलाओं के लिए.

reepu
Edited By: Reepu Kumari
ट्रेन सफर का मजा होगा दोगुना, लोअर बर्थ चाहिए तो ये ट्रिक अपनाएं; नहीं होगी कोई परेशानी
Courtesy: Pinterest

नई दिल्ली: ट्रेन का सफर और मजेदार तब हो जाता है जब आपको आपकी पसंदीदा सीट मिल जाती है. गर्मियों की छुट्टियों और त्योहारों के मौसम में ट्रेन की टिकट बुक करना खुद में एक चुनौती बन जाता है. उसमें अगर लोअर बर्थ न मिले तो यात्रा और भी मुश्किल हो जाती है. खासकर बुजुर्गों और महिलाओं के लिए ऊपरी बर्थ पर चढ़ना-उतरना बेहद परेशानी भरा होता है. लेकिन रेलवे के नियमों का सही फायदा उठाकर आप आसानी से लोअर बर्थ बुक कर सकते हैं.

लोअर बर्थ का नियम क्या है?

रेलवे के अनुसार पुरुष 60 वर्ष और महिलाएं 58 वर्ष से अधिक उम्र की होने पर साथ ही 45 वर्ष से ज्यादा उम्र की महिलाओं को लोअर बर्थ दिए जाने का प्रावधान है. यह कोटा स्लीपर से लेकर एसी क्लास तक सभी श्रेणियों में उपलब्ध है. सही तरीके से बुकिंग करने पर यह सुविधा मिल जाती है.

टिकट बुकिंग के समय ये ट्रिक अपनाएं

टिकट बुक करते समय ‘Senior Citizen’ का ऑप्शन जरूर चुनें. आईआरसीटीसी या ऐप पर यह विकल्प साफ दिखता है. महिलाएं भी अपनी उम्र सही भरें. जितनी जल्दी बुकिंग करेंगे, लोअर बर्थ मिलने की संभावना उतनी ही ज्यादा रहेगी.

कितने लोगों पर मिलती है आसानी से बर्थ?

एक पीएनआर (टिकट) पर सिर्फ एक या दो सीनियर सिटीजन होने पर लोअर बर्थ मिलने की सबसे ज्यादा संभावना रहती है. अगर तीन या चार सीनियर एक साथ टिकट बुक करते हैं तो कोटा सीमित होने के कारण लोअर बर्थ मिलना मुश्किल हो जाता है.

कब नहीं मिलती है लोअर बर्थ?

अगर ट्रेन में पहले से लोअर बर्थ का कोटा भर चुका हो, आखिरी समय में बुकिंग की गई हो या महिलाओं/गर्भवती महिलाओं का कोटा पूरा हो चुका हो तो लोअर बर्थ नहीं मिल पाती. ऐसे में सिस्टम ऑटोमैटिक मिडिल या अपर बर्थ अलॉट कर देता है.

जरूरी सलाह और ध्यान रखने वाली बातें

लोअर बर्थ तभी तय होती है जब सीट उपलब्ध हो. कई बार चार्ट तैयार होने के बाद भी खाली बर्थ पर सिस्टम खुद लोअर बर्थ अलॉट कर देता है. इसलिए सीनियर सिटीजन या महिलाएं टिकट बुक करते समय उम्र और कैटेगरी सही भरें और जल्दी बुकिंग करें.