menu-icon
India Daily

Gold Price Update: फिर लुढ़का सोना, खरीदारी से पहले यहां जानें 14 से 24 कैरेट का लेटेस्ट रेट

Gold Price Update: सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमत में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है. लग्न के सीजन में सोने और चांदी की कीमत में गिरावट से खरीदार उत्साहित नजर आ रहे हैं.

Pankaj Mishra
Edited By: Pankaj Mishra
Gold Price Update: फिर लुढ़का सोना, खरीदारी से पहले यहां जानें 14 से 24 कैरेट का लेटेस्ट रेट

हाइलाइट्स

  • शादी-ब्याह के सीजन में सस्ता हुआ सोना
  • सोना 62,355 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंचा 
  • चांदी भी गिरकर 70,311 रुपये प्रति किलो हुई
  • सोना ऑलटाइम हाई से 1,200 रुपये से भी ज्यादा सस्ता 
  • उच्चतम भाव से चांदी 6,600 रुपये से भी ज्यादा सस्ती

Gold Price Update: शादी-ब्याह समेत तमाम तरह के शुभ लग्न के बीच और तीन दिनों के छुट्टी के बाद इस कारोबारी हफ्ते की शुरुआत सोने और चांदी की कीमत में गिरावट के साथ हुई है। इस कारोबारी के पहले दिन सोने और चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई. शादी के सीजन में मंगलवार को फिर से सोने और चांदी की कीमत में गिरावट से खरीदार खुश नजर आ रहे हैं. सोमवार को सोना 35 और चांदी 917 रुपये सस्ती हुई.

मंगलवार को सोना हुआ सस्ता

इस कारोबारी हफ्ते के पहले दिन मंगलवार  को सोना 35 रुपये सस्ता होकर 62,355 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ. इससे पहले शुक्रवार को सोना 420 रुपये की तेजी के साथ 62,390 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था.
 
चांदी भी लुढ़की

मंगलवार को सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी गिरावट दर्ज की गई. मंगलवार को चांदी 917 रुपये की गिरावट के साथ एकबार फिर 71,000 के नीचे पहुंच गई. मंगलवार को चांदी 70,311 रु.प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई. इससे पहले शुक्रवार को चांदी 330 रुपये की उछाल के साथ 71,228 रु. प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थी.  

सर्राफा बाजार में 14 से 24 कैरेट सोना का ताजा रेट

 इस तरह मंगलवार को 24 कैरेट वाला सोना सस्ता होकर 62,355 रुपये, 23 कैरेट 62,105 रुपये, 22 कैरेट वाला 57,117 रुपये, 18 कैरेट वाला 46,766 रुपये और 14 कैरेट वाला गोल्ड 36,478 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रहा था. आपको बता दें कि अंतरराष्ट्रीय बाजार और MCX पर सोने और चांदी के रेट बिना टैक्स के होते हैं, इसलिए देश भर के बाजारों में इसके रेट में अंतर दिखता है.

ऑलटाइम हाई रेट से सोना 1,200 रुपये तो चांदी 6,600 रुपये से ज्यादा सस्ती

इसके बाद मंगलवार सोना अपने ऑल टाइम हाई रेट से 1,247 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता होकर बंद हुआ. दरअसल सोने का अब तक का सबसे उच्चतम दाम 63,602 रुपये प्रति 10 ग्राम है जो उसने 2 जनवरी को 2024 को बनाया था. वहीं चांदी अपने उच्चतम भाव से 6,623 रु. प्रति किलो के नीचे ट्रेड कर थी. चांदी का अबतक का सबसे उच्चतम रेट 76934 रुपये प्रति किलो है जो उसने 30 नवंबर 2023 को बनाया था.

नोट- ऊपर दी गई सोने-चांदी की दरों में GST, TCS और अन्य टैक्स शामिल नहीं हैं. लिहाजा आपके शहर में इसके भाव में थोड़ा अंतर दिख सकता है.