339 % का फायदा, पहले दिन 145 पर लिस्ट हुआ 33 रुपये का शेयर


Mohit Tiwari
24 Jan 2024

पहले ही दिन हुआ फायदा

    एक कंपनी के शेयर पहले दिन 339.39 प्रतिशत के साथ 145 रुपये पर बाजार में लिस्ट हुए हैं.

आईपीओ में इतने रुपये में मिले थे शेयर

    आईपीओ में कंपनी के शेयर 33 रुपये में मिले थे.

कौन सी है यह कंपनी?

    इस कंपनी का नाम मैक्सपोजर लिमिटेड है. कंपनी का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 15 जनवरी 2024 को ओपन हुआ था और यह 17 जनवरी तक खुला रहा.

निवेशकों को हुआ तगड़ा फायदा

    जिन निवेशकों को आईपीओ में इस कंपनी के शेयर अलॉट हुए हैं. उन्हें लिस्टिंग वाले दिन ही हर शेयर पर 112 रुपये का तगड़ा फायदा हुआ है.

1 लॉट पर ही दांव लगा सकते थे रिटेल इंवेस्टर्स

    कंपनी के आईपीओ में रिटेल इंवेस्टर्स 1 लॉट के लिए ही दांव लगा सकते थे. आईपीओ की एक लॉट में 4000 शेयर थे.

तगड़ी लिस्टिंग के बाद आई 5 प्रतिशत की गिरावट

    इस कंपनी के शेयर तगड़ी लिस्टिंग के बाद 5 प्रतिशत की गिरावट के साथ 137.75 रुपये तक पहुंच गए हैं.

इतना है पब्लिक इश्यू का टोटल साइज

    इस कंपनी के पब्लिक इश्यू का टोटल साइज 20.26 करोड़ रुपये है.

आईपीओ पर लगा 987 गुना दांव

    इस कंपनी का आईपीओ टोटल 987.47 गुना सब्सक्राइब हुआ है. इसमें रिटेल इंवेस्टर्स का कोटा 1034.23 गुना सब्सक्राइव हुआ है.

इन कैटेगरी में लगा इतना दांव

    नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स कैटेगरी में 1947.44 गुना दांव लगा है. वहीं, क्वॉलीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स कैटेगरी में 162.35 गुना दांव लगा है.

More Stories