menu-icon
India Daily

CJP Protest Trains Cancelled: दिल्ली जाने का है प्लान? घर से निकलने से पहले देख लें कैंसिल ट्रेनों की पूरी लिस्ट

दिल्ली जाने वाले रेल यात्रियों के लिए 10 अक्टूबर का सफर परेशानी भरा हो सकता है. दिल्ली में भारी ट्रैफिक जाम की आशंका के चलते रेलवे ने नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन पहुंचने वाली कई मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द किया है.

reepu
Edited By: Reepu Kumari
CJP Protest Trains Cancelled: दिल्ली जाने का है प्लान? घर से निकलने से पहले देख लें कैंसिल ट्रेनों की पूरी लिस्ट
Courtesy: Pinterest

CJP Protest Trains Cancelled: अगर आपने शनिवार को दिल्ली जाने के लिए ट्रेन का टिकट बुक कराया है, तो स्टेशन के लिए निकलने से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर जांच लें. 10 अक्टूबर को नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशनों पर आने वाली कई मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन रद्द किया गया है. ऐसे में बिना जानकारी के घर से निकलने पर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

रेलवे ने यह फैसला मध्य दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के कारण भारी ट्रैफिक जाम की आशंका को देखते हुए लिया है. कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रही है. रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, यात्रियों को होने वाली असुविधा कम करने के लिए यह कदम उठाया गया है. प्रभावित ट्रेनों में लंबी दूरी की कई प्रमुख एक्सप्रेस सेवाएं भी शामिल हैं.

सुबह 4 बजे से दोपहर 2 बजे तक प्रभावित रहेंगी ट्रेनें

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, 10 अक्टूबर को सुबह 4 बजे से दोपहर 2 बजे तक नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन पहुंचने वाली निर्धारित मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द किया गया है. रेल मंत्रालय ने बताया कि खुफिया जानकारी और यातायात संबंधी सलाह में इन स्टेशनों के आसपास भारी जाम की आशंका जताई गई थी. इसी के मद्देनजर 9 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे के बाद अपने शुरुआती स्टेशन से चलने वाली प्रभावित ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया गया.

राजधानी, मगध और संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस भी रद्द

प्रभावित ट्रेनों में पश्चिम बंगाल से दिल्ली आने वाली दो राजधानी एक्सप्रेस शामिल हैं. पूर्वी रेलवे के मुताबिक, 12301 हावड़ा-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस और 12313 सियालदह-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस रद्द की गई हैं. इसके अलावा इस्लामपुर से नई दिल्ली जाने वाली 20801 मगध एक्सप्रेस, राजेंद्र नगर टर्मिनल से चलने वाली 12309 तेजस एक्सप्रेस और 12393 संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस का परिचालन भी रद्द रहेगा. इसी मार्ग की 22361 अमृत भारत एक्सप्रेस भी नहीं चलेगी.

राजस्थान रूट की इन ट्रेनों पर भी असर

दिल्ली और राजस्थान के बीच सफर करने वाले यात्रियों को भी अपनी यात्रा की योजना जांच लेनी चाहिए. रेलवे की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, इन ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा.

  • 15308 सिरसा-तिलक ब्रिज: 10 अक्टूबर को रद्द.
  • 12964 उदयपुर सिटी-हजरत निजामुद्दीन: 9 अक्टूबर को उदयपुर सिटी से चलने वाली ट्रेन रद्द.
  • 12963 हजरत निजामुद्दीन-उदयपुर सिटी: 10 अक्टूबर को रद्द.
  • 14727 श्री गंगानगर-तिलक ब्रिज: 9 अक्टूबर को रद्द.
  • 14738 तिलक ब्रिज-भिवानी: 10 अक्टूबर को रद्द.
  • 14737 भिवानी-तिलक ब्रिज: 10 अक्टूबर को रद्द.
  • 14728 तिलक ब्रिज-श्री गंगानगर: 10 अक्टूबर को रद्द.

कैसे पता करें आपकी ट्रेन कैंसिल है या नहीं?

यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की पुष्टि करना सबसे जरूरी है. इसके लिए भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या रेलवे के ऐप पर ट्रेन नंबर और पीएनआर की मदद से जानकारी देख सकते हैं. अगर ट्रेन रद्द है, तो उसके स्टेटस में इसकी जानकारी दिखाई देगी. रेलवे स्टेशन जाने से पहले अपडेट जांचने से समय और पैसे की बर्बादी से बचा जा सकता है. खासकर लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को अपनी आगे की यात्रा की योजना भी उसी हिसाब से बनानी चाहिए.