क्रिकेट जगत में वैभव सूर्यवंशी लगातार धमाका कर रहे हैं. 15 साल के इस तूफानी बल्लेबाज ने तमाम दिग्गजों को पीछे छोड़ते हुए लिस्ट-A क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. मंगलवार को राइजिंग स्टार एशिया कप में यूएई के खिलाफ महज 28 गेंदों में शतक जड़कर वैभव ने ऑस्ट्रेलिया के जेक फ्रेजर-मैकगर्क का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया. इस ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने 2023 में साउथ अफ्रीका की ओर से खेलते हुए तस्मानिया के खिलाफ 29 गेंदों में शतक जड़ा था.
कतर स्थित दोहा के वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल स्टेडियम में यूएकी के 251 रनों का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की ओर से वैभव सूर्यवंशी ने धमाकेदार शुरुआत करते हुए यूएई के गेंदबाजों की जमकर खबर ली और महज 28 गेंदों में शतक पूरा किया. वैभव यहीं नहीं रुके उन्होंने 52 गेदों में दोहरा शतक जमाया. अपनी इस पारी में उन्होंने रिकॉर्ड 28 छक्के लगाए और 53 गेंदों में 204 रन बनाकर आउट हुए.
इसी के साथ उन्होंने 50 ओवर के मैच में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया. इससे पहले यह रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के चाड बावेस के नाम था जिन्होंने 2024 में न्यूजीलैंड के 50 ओवर के घरेलू क्रिकेट में कैंटरबरी की ओर से ओटागो के खिलाफ 103 गेंदों में दोहरा शतक जड़ा था.