menu-icon
India Daily

दिल्ली आने-जाने से पहले चेक कर लें ट्रेन, BRICS समिट के कारण कई सेवाएं रद्द और डायवर्ट; IRCTC पर देखें लिस्ट

दिल्ली में 11 से 13 सितंबर तक होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के बीच रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है. उत्तर रेलवे ने इन तीन दिनों के लिए कई ट्रेनों को रद्द, डायवर्ट, आंशिक रूप से संचालित और रीशेड्यूल करने का फैसला किया है.

reepu
Edited By: Reepu Kumari
दिल्ली आने-जाने से पहले चेक कर लें ट्रेन, BRICS समिट के कारण कई सेवाएं रद्द और डायवर्ट; IRCTC पर देखें लिस्ट
Courtesy: Pinterest

नई दिल्ली: दिल्ली में 11 से 13 सितंबर तक ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का आयोजन होना है. इसका असर सड़क यातायात के साथ रेल परिचालन पर भी पड़ने वाला है. उत्तर रेलवे ने 10 सितंबर को ट्रेनों के संचालन को लेकर नया प्लान जारी किया है. इसके तहत कई ट्रेनों के समय और मार्ग में बदलाव किया गया है. कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी, जबकि कई को दूसरे रास्ते से चलाया जाएगा. यात्रियों को सफर से पहले जानकारी लेने की सलाह दी गई है.

रेलवे के अनुसार 11, 12 और 13 सितंबर को सुरक्षा और परिचालन व्यवस्था के कारण ट्रेनों में बदलाव रहेगा. 11 सितंबर को 20840 नई दिल्ली रांची राजधानी, 12424 नई दिल्ली डिब्रूगढ़ राजधानी, 12314 नई दिल्ली सियालदह राजधानी, 12306 नई दिल्ली हावड़ा राजधानी, 22812 नई दिल्ली भुवनेश्वर राजधानी और 12394 संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस को नई दिल्ली दिल्ली जंक्शन साहिबाबाद मार्ग से डायवर्ट किया जाएगा. यानी नियमित रूट से यात्रा करने वाले यात्रियों को पहले से जानकारी रखना जरूरी है.

11 सितंबर को इन ट्रेनों पर पड़ेगा असर

11 सितंबर को कई ईएमयू ट्रेनें रद्द रहेंगी. इनमें 64015 पलवल शकूरबस्ती, 64429 गाजियाबाद नई दिल्ली, 64433 गाजियाबाद नई दिल्ली, 64492 नई दिल्ली पलवल लेडीज और 64491 दिल्ली जंक्शन शामली ईएमयू शामिल हैं. कुछ लिंक ट्रेनें भी अपने मूल स्टेशन से आगे की जगह छोटे स्टेशन से शुरू होंगी. 15307 हरियाणा एक्सप्रेस का संचालन भी प्रभावित रहेगा. 64110 नई दिल्ली अलीगढ़ ईएमयू गाजियाबाद से शुरू होगी.

कई लंबी दूरी की ट्रेनें देरी से चलेंगी

11 सितंबर को 12724 नई दिल्ली हैदराबाद और 12616 ग्रैंड ट्रंक एक्सप्रेस 120 मिनट देरी से चलेंगी. 12926 पश्चिम एक्सप्रेस 90 मिनट, जबकि 15304 इंटरसिटी एक्सप्रेस 75 मिनट देरी से चलेगी. 12952 तेजस राजधानी और 12310 नई दिल्ली राजेंद्र नगर तेजस राज एक्सप्रेस 50 मिनट लेट होंगी. पूर्वा एक्सप्रेस 35 मिनट और आगरा इंटरसिटी 20 मिनट देरी से चलने की जानकारी दी गई है.

12 सितंबर को कई ईएमयू रहेंगी रद्द

12 सितंबर को 64425 गाजियाबाद नई दिल्ली, 64432 नई दिल्ली गाजियाबाद, 64013 और 64015 पलवल शकूरबस्ती, 64429 और 64433 गाजियाबाद नई दिल्ली समेत कई ईएमयू रद्द रहेंगी. 64441 गाजियाबाद नई दिल्ली, 64492 नई दिल्ली पलवल लेडीज, 64410 नई दिल्ली गाजियाबाद और 64418 दिल्ली जंक्शन गाजियाबाद मेमू भी प्रभावित होंगी. कुछ लिंक ट्रेनों को भी छोटे स्टेशन से शुरू करने का फैसला किया गया है.

12 सितंबर को इन ट्रेनों के रास्ते बदलेंगे

12 सितंबर को 12420 गोमती एक्सप्रेस, 12392 श्रमजीवी एक्सप्रेस, 20503 राजधानी एक्सप्रेस, 12314 सियालदह राजधानी और 12302 हावड़ा राजधानी समेत कई ट्रेनों को दिल्ली जंक्शन दिल्ली शाहदरा साहिबाबाद मार्ग से चलाया जाएगा. वैशाली, मगध, स्वतंत्रता सेनानी और शिवगंगा जैसी ट्रेनें भी प्रभावित होंगी. कुछ ट्रेनों को तय समय से बाद चलाया जाएगा. सचखंड एक्सप्रेस 70 मिनट रीशेड्यूल होगी, जबकि अमृतसर मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस 60 मिनट रीशेड्यूल की गई है.

13 सितंबर को भी यात्रियों को बदलाव झेलना होगा

13 सितंबर को 64053 पलवल गाजियाबाद, 64439 गाजियाबाद दिल्ली जंक्शन, 64071 बल्लभगढ़ शकूरबस्ती, 64078 नई दिल्ली पलवल और 64411 साहिबाबाद दिल्ली जंक्शन समेत कई ट्रेनें रद्द रहेंगी. शिवगंगा एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों के मार्ग बदले जाएंगे. तेजस राजधानी, हिराकुंड एक्सप्रेस और खजुराहो कुरुक्षेत्र एक्सप्रेस 90 मिनट रीशेड्यूल रहेंगी. रेलवे ने डायवर्ट ट्रेनों के लिए रास्ता बनाने को कुछ यात्री ट्रेनों को बीच के स्टेशन से चलाने या वहीं समाप्त करने का फैसला भी किया है.