Asian Games 2026: भारत की प्रणवी उर्स ने एशियन गेम्स 2026 में गोल्फ में इतिहास रच दिया है. उन्होंने महिला व्यक्तिगत गोल्फ स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीतकर एशियन गेम्स में इस खेल में भारत के लिए पहला महिला व्यक्तिगत स्वर्ण पदक हासिल किया. प्रणवी ने फाइनल राउंड में शानदार संयम दिखाते हुए कुल 15-अंडर 265 का स्कोर बनाया और अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी से एक स्ट्रोक आगे रहते हुए खिताब अपने नाम किया.
मैसूर की रहने वाली प्रणवी के लिए फाइनल राउंड आसान नहीं था. तीसरे होल पर ट्रिपल बोगी के कारण उनकी तीन स्ट्रोक की रात की बढ़त खत्म हो गई थी. इसके बाद उन्होंने शानदार वापसी करते हुए तीन बर्डी लगाईं और मुकाबले में अपनी स्थिति मजबूत की. फाइनल राउंड में उन्होंने 70 का ईवन-पार स्कोर बनाया और चार दिनों के बाद 265 के कुल स्कोर के साथ गोल्ड मेडल जीता.
प्रणवी उर्स के प्रदर्शन का फायदा भारत को महिला टीम स्पर्धा में भी मिला. प्रणवी के साथ अदिति अशोक और दीक्षा डागर की भारतीय टीम ने 14-अंडर 546 के स्कोर के साथ सिल्वर मेडल जीता. टीम स्पर्धा में दो सर्वश्रेष्ठ स्कोर को शामिल किया जाता है. फाइनल राउंड में अदिति अशोक ने 67 और दीक्षा डागर ने 77 का स्कोर बनाया. चीन ने 22-अंडर 538 के स्कोर के साथ गोल्ड मेडल जीता.
Indian golfer Pranavi Sharath Urs wins the gold medal in the Women's Individual Stroke Play at the 2026 Asian Games in Aichi-Nagoya, Japan. pic.twitter.com/swJho70z0c
— ANI (@ANI) October 3, 2026Also Read
- भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशियन गेम्स में 44 साल बाद जीता गोल्ड, फाइनल में चीन को 1-0 से हराया
- Asian Games 2026: भारत को बॉक्सिंग में मिला दूसरा गोल्ड, लवलीना के बाद रिंग में बरसीं परवीन हुड्डा; ओलंपिक मेडलिस्ट को किया पस्त
- Asian Games 2026: लवलीना बोरगोहेन ने चीन की बॉक्सर को चटाई धूल, भारत की झोली में आया गोल्ड
प्रणवी की यह जीत भारतीय गोल्फ के लिए भी ऐतिहासिक है. एशियन गेम्स में भारत ने आखिरी बार गोल्फ का व्यक्तिगत गोल्ड 2002 में जीता था, जब शिव कपूर ने पुरुष व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया था. अब प्रणवी उर्स ने महिला व्यक्तिगत स्पर्धा में गोल्ड जीतकर भारतीय गोल्फ के इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया है.
प्रणवी उर्स का जन्म 1998 में बेंगलुरु में हुआ था और उन्होंने महज पांच साल की उम्र में गोल्फ खेलना शुरू कर दिया था. कम उम्र में ही उन्होंने भारतीय गोल्फ में अपनी पहचान बना ली थी. साल 2015 में वह लेडीज ब्रिटिश एमेच्योर स्ट्रोक प्ले चैंपियनशिप जीतने वाली पहली भारतीय बनी थीं. इसके बाद 2016 में उन्होंने प्रोफेशनल गोल्फ में कदम रखा. एशियन गेम्स 2026 में उनका प्रदर्शन भारतीय गोल्फ के लिए बड़ी उपलब्धि बन गया है. व्यक्तिगत गोल्ड के साथ टीम सिल्वर जीतकर प्रणवी उर्स ने एक ही प्रतियोगिता में भारत के पदक अभियान में अहम योगदान दिया है.