menu-icon
India Daily

करीब 1 लाख रुपये में लॉन्च हुआ Xiaomi 17, आईफोन जितनी कीमत में फीचर्स मिलेंगे धांसू

Xiaomi 17 को भारतीय मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है. इस फोन की कीमत 89,999 रुपये से शुरू होती है. चलिए जानते हैं इसकी कीमत से फीचर्स तक सारी डिटेल्स.

Shilpa Shrivastava
करीब 1 लाख रुपये में लॉन्च हुआ Xiaomi 17, आईफोन जितनी कीमत में फीचर्स मिलेंगे धांसू
Courtesy: Xiaomi

नई दिल्ली: Xiaomi 17 को भारतीय मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है. यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट से लैस है. इस फोन में 6300mAh की बैटरी दी गई है. यह वायर्ड और वायरलेस फास्ट चार्जिंग दोनों का सपोर्ट करता है. इसके साथ ही इस फोन में लाइका-बैक्ड 50-मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट भी मौजूद है. 

Xiaomi 17 की कीमत की बात करें तो इसके 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 89,999 रुपये है. वहीं, इसके 12 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 99,999 रुपये है. यह ब्लैक, ब्लू और ग्रीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध है. इसे 13 मार्च से Xiaomi India वेबसाइट, अमेजन समेत दूसरे रिटेलर्स के जरिए खरीदा जा सकेगा. 

Xiaomi 17 के फीचर्स:

इसमें 6.3 इंच का CrystalRes OLED डिस्प्ले दिया गया है. इसका पिक्सल रेजोल्यूशन 2656x1220 है. यह 120Hz तक अडैप्टिव रिफ्रेश रेट के साथ आता है. इसकी पीक ब्राइटनेस 3500 निट्स है. यह फोन 3nm स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर से लैस है. इसमें 12 जीबी रैम और 512 जीबी तक स्टोरेज दी गई है. इस फोन में 3D आईसलूप कूलिंग सिस्टम दिया गया है. यह एंड्रॉइड 16 पर आधारित HyperOS 3 पर काम करात है. इसमें कंपनी का नया HyperAI सूट शामिल है, जो AI राइटिंग, AI स्पीच रिकॉग्निशन, AI इंटरप्रेटर, AI सर्च, AI डायनामिक वॉलपेपर और Google Gemini के साथ सर्किल टू सर्च जैसे टूल्स के साथ आता है. 

कैमरा, बैटरी समेत अन्य डिटेल्स:

इसमें समिल्कस लेंस के साथ लीका-ट्यून्ड ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है. इसके साथ ही 50 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस फ्रंट कैमरा भी शामिल हैं. कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 6.0, एनएफसी और यूएसबी 3.2 जेन 1 सपोर्ट वाला यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल है. 

इसमें एक अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और AI-पावर्ड फेस अनलॉक के लिए सपोर्ट शामिल है. इसके साथ ही 6330mAh की बैटरी दी गई है, जो 100W वायर्ड हाइपरचार्ज और 50W वायरलेस हाइपरचार्ज को सपोर्ट करती है. हैंडसेट को डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस के लिए IP68 रेटिंग मिली है.