नई दिल्ली: चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी पोको ने एक नया फोन लॉन्च किया है. Poco C85x 5G को तीन कलर ऑप्शन और दो स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में लॉन्च किया गया है. इसमें 6300 एमएएच की बैटरी दी गई है. यह 15 वॉट वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करता है. इसमें ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है. इसका पहला सेंसर 32 मेगापिक्सल का है. इसमें 6.9 इंच का डिस्प्ले दिया गया है.
Poco C85x 5G की कीमत: इसके बेस वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये से शुरू होती है. यह इसके 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत है. इसके 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये है. इसे 14 मार्च को दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट के जरिए खरीदा जा सकेगा. इसे ब्लैक, गोल्ड और ग्रीन कलर में उपलब्ध कराया गया है.
यह ड्यूल सिम पर काम करता है. यह एंड्रॉइड 16 पर आधारित HyperOS 3 पर काम करता है. इसमें 6.9 इंच एचडी+ एडेप्टिवसिंक डिस्प्ले मौजूद है, जिसका पिक्सल रेजोल्यूशन 720x1600 है. इसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज तक का है. डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस के लिए IP57 रेटिंग दी गई है. यह फोन ऑक्टा-कोर यूनिसॉक T8300 चिपसेट से लैस है. यह 2.2GHz की पीक क्लॉक स्पीड के साथ आता है. इसमें 4 जीबी की रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज दी गई है. माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2TB तक स्टोरेज को बढ़ाया जा सकता है.
इसमें ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है. इसमें 32 मेगापिक्सल का मेन सेंसर और एक अनस्पेसिफाइड सेकेंडरी कैमरा भी मौजूद है. इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मौजूद है. फोन में 6300mAh की बैटरी दी गई है. यह 15W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करता है. कंपनी का दावा है कि यह फोन 2 दिन तक का बैटरी बैकअप देगा.
कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, 4G एलटीई, वाई-फाई 5, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस, एक 3.5mm ऑडियो जैक और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट को भी सपोर्ट करता है. सिक्योरिटी के लिए एक फिंगरप्रिंट सेंसर शामिल हैं.