menu-icon
India Daily

आपके रूम के लिए किस साइज का AC रहेगा बेस्ट? यहां खत्म होगी कंफ्यूजन

अगर आप अपने घर में एक नया एसी लगवाने का प्लान कर रहे हैं और कंफ्यूज हैं कि किस कमरे में कितने टन का एसी सही रहेगा, तो यहां हम आपका सारा कंफ्यूजन खत्म कर रहे हैं.

Shilpa Shrivastava
आपके रूम के लिए किस साइज का AC रहेगा बेस्ट? यहां खत्म होगी कंफ्यूजन
Courtesy: AI

नई दिल्ली: भारत में हर साल गर्मी बढ़ती जा रही है, ऐसे में एयर कंडीशनर की जरूरत भी बढ़ गई है. देखा जाए तो एसी सिर्फ एक लग्जरी नहीं रह गई है, बल्कि ये जरूरत बन चुके हैं. हर रूम साइज के अनुसार, एसी की क्षमता अलग-अलग होती है, लेकिन इसे लेकर लोग काफी कंफ्यूज हो जाते हैं, कि उनके कमरे के लिए कितनी क्षमता का एसी सही रहेगा. 

हम आपकी इस काम में मदद कर सकते हैं. सही AC टन चुनने का मतलब है कि आपका कमरा सच में ठंडा होगा, बिजली की खपत भी सही रहेगी और आपकी जेब पर भी इसका फर्क पड़ेगा. यहां हम आपको 1 टन, 1.5 टन और 2 टन वाले AC के बारे में बता रहे हैं. 

1 टन AC: छोटे कमरों के लिए एकदम सही

अगर आपके कमरे का साइज लगभग 10x12 फीट (यानी 120 स्क्वायर फीट तक) है, तो 1 टन वाला AC उसे आसानी से ठंडा कर देगा. जरूरत से ज्यादा बड़ा AC लेना सही नहीं रहेगा. अगर आप छोटे कमरे में ज्यादा क्षमता वाला AC लगा लेते हैं, तो बस ज्यादा बिजली खर्च होगी. 

1.5 टन AC: हर तरह के कमरे के लिए बढ़िया

यह एक ऐसा साइज है, जो लगभग हर तरह के कमरे के लिए सही रहता है. 1.5 टन वाला AC मीडियम साइज के कमरों के लिए सही रहेगा. यह 120 से 180 स्क्वायर फीट (यानी लगभग 10x18 फीट) के कमरों के लिए सबसे सही है. 

2 टन AC: बड़े कमरों के लिए सही

अगर आपके घर में बड़ा हॉल या रूम है, तो 2 टन एसी आपके लिए परफेक्ट रहेगा. यह AC 180 से 240 स्क्वायर फीट (यानी लगभग 12x20 फीट) तक की जगह को आसानी से ठंडा कर सकता है. 

आसान शब्दों में समझें यहां:

  • 1 टन: 120 sq ft तक (10 इंच x 12 इंच)

  • 1.5 टन: 120–180 sq ft (1 इंच x 18 इंच)

  • 2 टन: 180–240 sq ft (12 इंच x 20 इंच)