menu-icon
India Daily

इमरजेंसी में अचानक बजने लगेगा आपका फोन, बस इस फीचर को कर लें ऑन

Wireless Emergency Alerts: यह सरकार की एक ऐसी सर्विस है जिसमें इमरजेंसी स्थितियों में लोगों को अलर्ट भेजा जाता है जिससे वो सुरक्षित रह पाएं. चलिए जानते हैं इस फीचर को कैसे करें ऑन.

India Daily Live
इमरजेंसी में अचानक बजने लगेगा आपका फोन, बस इस फीचर को कर लें ऑन
Courtesy: Canva

Wireless Emergency Alert: इमरजेंसी स्थितियों से निपटने के लिए भारत सरकार ने एक सर्विस शुरू की थी. किस भी तरह की इमरजेंसी में Wireless Emergency Alert किसी भी मोबाइल टावर और सेल ब्रॉडकास्ट टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर लोगों को अलर्ट भेजता है. इमरजेंसी मोबाइल अलर्ट आपके एरिया में किसी इमरजेंसी अलर्ट के बारे में जानकारी प्राप्त करने का एक तरीका होता है. भूकंप, बाढ़, भूस्खलन आदि की स्थिति में आपके मोबाइल पर इमरजेंसी मोबाइल अलर्ट भेजे जाते हैं. इसके लिए अलग से कोई ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं पड़ती है. एंड्रॉइड फोन में यह फीचर पहले से मौजूद है. आपको बस इसे चालू करना होता है.

वायरलेस इमरजेंसी अलर्ट क्यों जरूरी है: 

वायरलेस इमरजेंसी अलर्ट मोबाइल डिवाइस के लिए इमरजेंसी अलर्ट हैं. ये अलर्ट गर्वमेंट यूनिट्स द्वारा भेजे जाते हैं. इनका उद्देश्य लोगों को किसी भी तरह की प्राकृतिक आपदा के बारे में जानकारी देना होता है. इन मैसेजेज को देख लोग अलर्ट हो जाते हैं और फिर समय रहते सही कदम उठा सकते हैं. 

एंड्रॉइड पर कैसे वायरलेस इमरजेंसी अलर्ट करें ऑन: 

iOS पर कैसे वायरलेस इमरजेंसी अलर्ट करें ऑन: 

  • इसके लिए आपको सेटिंग्स पर जाना होगा. 

  • इसके बाद Notifications पर टैप करना होगा. 

  • फिर सबसे नीचे स्क्रॉल करें. यहां पर आपको Government Alerts के तहत Test Alerts का ऑप्शन दिखेगा जिसका टॉगल ऑन करना होगा. 

  • इसके बाद आपके पास किसी भी इमरजेंसी में पॉप-अप आने लग जाएंगे.